कानपुर में 24 घंटे में 4 लोगों ने किया सुसाइड:जूही में बीमारी से परेशान युवक और नवाबगंज में नशेबाज पति से तंग विवाहिता ने दी जान

कानपुर में 24 घंटे के अंदर अलग–अलग कारणों से विवाहिता समेत 4 लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटनाएं जूही, नवाबगंज, रायपुरवा व सचेंडी थानाक्षेत्रों में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से एविडेंस कलेक्ट कर शवों को पोस्टमार्टम भिजवाया है। केस–1 जूही थानाक्षेत्र के रत्तूपुरवा निवासी संजय कुमार (50) के परिवार में पत्नी रिंकी, बच्चे प्रांजल व प्रगति हैं। बेटा गुजरात में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। परिजनों ने बताया कि संजय कई महीने से टीबी की बीमारी से ग्रसित थे, जिस कारण वह परेशान रहते थे। कल दोपहर को संजय ने पत्नी व बेटी को गणेश विसर्जन में भेज दिया, इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। विसर्जन यात्रा से लौटी पत्नी ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। केस–2 नवाबगंज, गड़रियनपुरवा निवासी गंगाराम लिंटर ढलाई का काम करते है। उन्होंने बताया कि 8 साल पहले उनकी शादी अमेठी के फुरसतगंज में रहने वाली रेखा (28) के साथ हुई थी। दोनों की ढाई साल की बेटी आर्या है। रेखा के पिता रामसुमेर कुछ दिन पहले बेटी के घर आए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम गंगाराम शराब पीकर घर आया था, जिसका विरोध करने पर रेखा का पति से विवाद हो गया। इसके बाद देर रात रेखा ने पंखे फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह सोकर उठे परिजनों ने शव फंदे से लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। केस–3 सचेंडी थानाक्षेत्र के सुरार निवासी नवाब सिंह (50) किसान थे। भतीजे सत्येंद्र ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी ममता व दो बच्चे धर्मेंद्र और गोल्डी हैं। नवाब शराब के लती थे, बीते 15 दिन पहले उन्होंने बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। नवाब को लटकता देख मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें उतार कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, कल शाम इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। केस–4 कारवालो नगर निवासी राजेंद्र (45) कबाड़ी के यहां पन्नी छाटने का काम करते थे, बहन विनीता ने बताया कि वह काफी समय से मानसिक रुप से बीमार थे। कल देर रात खाना खाने के बाद राजेंद्र ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह सोकर उठे भांजे उदित ने शव लटका देखा। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाया।

Sep 7, 2025 - 15:16
 0