सिरसा पुलिस ने चोरी के आरोपी को पकड़ा:घर से नकदी और आभूषण लेकर हुआ था फरार, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

सिरसा जिले की सीआईए पुलिस ने गांव चामल में हुई सोना-चांदी के आभूषण चोरी की वारदात को सुलझा लिया है। बता दे कि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दरअसल यह मामला 14 अक्टूबर 2023 का है। जब गांव चामल निवासी अमनदीप ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह और उनकी पत्नी सुबह करीब 8 बजे घर पर ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। शाम को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर में रखी अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। सोने के आभूषण लेकर हुआ था फरार जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में अज्ञात युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच सीआईए सिरसा पुलिस को सौंपी गई थी। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा जांच के दौरान, सीआईए सिरसा की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरविंद्र सिंह उर्फ गग्गू निवासी गांव चामल को उसके ही गांव से गिरफ्तार कर लिया। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

Mar 30, 2026 - 21:50
 0