करनाल में मकान से लाखों के जेवर-कैश चोरी:खेत में गया था मकान मालिक; परिजन भी बाहर थे, बिखरा मिला सामान

करनाल के निसिंग क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने घर से तीन चांदी के सेट, दो चांदी के कड़े, एक सोने का सेट (3 तोले) और नकद 8800 रुपए चोरी कर लिए। घटना के वक्त मकान मालिक अपने परिवार के साथ खेतों में गया हुआ था। देर रात को जब मकान मालिक घर लौटे तो सामान बिखरा मिला था। मकान मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। परिवार को लगा धक्का मकान मालिक सुरेन्द्र ने बताया कि कल सुबह वह लगभग 7 बजे खेत में गया था, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे घर से शाम को लगभग 3 बजे गए थे। पत्नी ने घर का गेट लॉक कर रखा था। सुरेन्द्र ने बताया कि देर रात को जब वह घर लौटने पर देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी खुली हुई है। अलमारी में रखे जेवर और नकद गायब थे। उनके घर से तीन चांदी के सेट, दो चांदी के कड़े, एक सोने का सेट (3 तोले) और नकद 8800 रुपए चोरी हो गए हैं। सुरेन्द्र ने बताया कि उन्होंने खुद खोजबीन की, लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं मिला। उसने मामले की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा निसिंग थाना के ASI कर्मवीर ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित ने अपने घर में चोरी की शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा, ताकि आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिल सके। चोरी की घटना में शिकायतकर्ता को लाखों का नुकसान हुआ है।

Aug 25, 2025 - 09:14
 0