एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत एएनटीएफ व सितारगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत एएनटीएफ व सितारगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

May 20, 2026 - 15:02
 0
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत  एएनटीएफ व सितारगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

*एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत एएनटीएफ व सितारगंज पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*

*119 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर गिरफ्तार* 

*स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद।*

*35 लाख आंकी गई है बरामद स्मैक की कीमत।*

*पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है अभियुक्त।* 

 श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर श्री अजय गणपति द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध श्री जितेंद्र चौधरी व पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर श्री उत्तम सिंह नेगी के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/ सर्किल रूद्रपुर श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक श्री मनोज रतूड़ी प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व निरीक्षक सुन्दरम शर्मा प्रभारी कोतवाली सितारगंज के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर व कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 16 मई 2026 को अमरिया चौराहे से 100 मीटर आगे रूद्रपुर सितारगंज हाईवे के पास अवैध मादक पदार्थ व संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग के दौरान शाबाद हुसैन पुत्र साबिर हुसैन नि0 बाईपास कालोनी वार्ड न0 11 कोतवाली सितारंगंज जिला उधमसिंहनगर उम्र 26 वर्ष के कब्जे से 119 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर अभियुक्त को धारा 8/21/60 NDPS ACT के अंतर्गत गिरफ्तार कर कोतवाली सितारगंज में FIR. NO. 233 /26 धारा 8/21/60 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।  

**अभियुक्त से बरामद स्मैक के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अपने दोस्त नदीम निवासी बहेडी बरेली से लाना बता रहा है, जिस सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगाI 

 *अभियुक्त शादाब पूर्व में कोतवाली सितारगंज व थाना अमरिया पीलीभीत से एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।* 

नाम पता अभियुक्त 

शाबाद हुसैन पुत्र साबिर हुसैन नि0 बाईपास कालोनी वार्ड न0 11 कोतवाली सितारंगंज जिला उधमसिंहनगर उम्र 26 वर्ष

बरामद माल का विवरण-

1. 119 ग्राम अवैध स्मैक   

2. 01 मोटर साईकिल