एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख — जानलेवा हमले का आरोपी तमंचा के साथ गिरफ्तार*

एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख — जानलेवा हमले का आरोपी तमंचा के साथ गिरफ्तार*

Aug 30, 2026 - 20:59
 0
एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख — जानलेवा हमले का आरोपी तमंचा के साथ गिरफ्तार*

*एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख — जानलेवा हमले का आरोपी तमंचा के साथ गिरफ्तार*

➡️ *शातिर आरोपी द्वारा खुद को गोली मारकर झूठी कहानी रचने का भी हुआ पर्दाफाश*

➡️ *ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली बाजपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी को दबोचा ।*

➡️ *आरोपी ने फायरिंग करने के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए खुद को भी गोली मारकर झूठी कहानी रचने का किया था प्रयास*

➡️ *आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा .315 बोर एवं 02 खोखा कारतूस बरामद*

➡️ *मामले में आरोपी के सह-अभियुक्त को पुलिस पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार*

???? दिनांक 23 अगस्त 2026 को आरोपी सर्वजोत सिंह उर्फ साब्बी द्वारा ऋषिपाल नामक व्यक्ति पर जानलेवा नीयत से फायर किया गया था। घटना के संबंध में कोतवाली बाजपुर में FIR No. 304/2026, धारा 109(1), 115(2), 351(3), 352, 3(5) बीएनएस एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट तथा धारा 23 भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

दिनांक 27 अगस्त 2026 को कोतवाली बाजपुर पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान अभियुक्त सर्वजोत सिंह ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि ऋषिपाल पर फायर करने के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसने अपने साथी धीरेन्द्र सिंह की सहायता से उसी तमंचे से अपने दाहिने पैर की जांघ पर गोली मार ली और स्वयं के साथ घटना होने की झूठी कहानी रचने का प्रयास किया।

*अभियुक्त की निशानदेही पर बरामदगी*

➡️ पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर ग्राम रहेटा जाने वाली सड़क किनारे ट्यूबवेल के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर एवं 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए।

*बरामदगी का विवरण*

➡️ 01 अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर

➡️- 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*

➡️ सर्वजोत सिंह उर्फ साब्बी पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम बिराहा फार्म, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर।

*सह-अभियुक्त*

➡️ दिनांक 26 अगस्त 2026 को सह - अभियुक्त धीरेन्द्र सिंह पुत्र सोरन सिंह, निवासी बिराहा फार्म, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।