एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट:16 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, 5 और 6 अप्रैल को 4,440 अभ्यर्थी देंगे एग्जाम
धौलपुर में राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के लिए जिला पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की ब्रीफिंग हुई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। यह परीक्षा जिले में 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होगी। इसके लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो दिनों में दो-दो पारियों में कुल 4,440 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा को सौंपी गई है। नकल या अवैध साधनों के उपयोग को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों और स्टाफ की सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष रूप से तैनात की गई है। इसके अलावा, थाना सदर, निहालगंज और कोतवाली पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त कर असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी। जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लाल बाजार, जगदीश तिराहा और तोप तिराहा जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फिक्स पिकेट्स लगाए गए हैं। अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई के लिए उड़नदस्ते, निगरानी टीमें, साइबर सेल और सोशल मीडिया टीम भी सक्रिय की गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वे परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को देने को कहा गया है। उन्होंने जोर दिया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन ने परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।