कोटपूतली में 23 केंद्रों पर 7800 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा:चार पारियों में होगी, हाफ बाजू शर्ट और चप्पल में मिलेगी एंट्री, जानिए सभी नियम

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 5 और 6 अप्रैल को सब इंस्पेक्टर (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस भर्ती परीक्षा में करीब 7800 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। जिले में परीक्षा के लिए कुल 23 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 12 सरकारी और 11 निजी शिक्षण संस्थान शामिल हैं। परीक्षा के सुचारु और पारदर्शी संचालन के लिए प्रशासन की ओर से 34 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। नकल रोकने और परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए चार विशेष सतर्कता दल भी गठित किए गए हैं, जो विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखे गए प्रश्न पत्र परीक्षा के प्रश्न पत्र प्राप्त हो चुके हैं और उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीमती पाना देवी मोरिया वाला राजकीय कन्या महाविद्यालय, कोटपूतली में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम की निगरानी पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही है, ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो। चार पारियों में आयोजित होगी परीक्षा सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा रविवार और सोमवार को चार पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पारी दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। नकल रोकने के लिए फ्लाइंग टीमें और वीडियोग्राफी अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश सहारण ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रश्न पत्रों को 24 घंटे पुलिस सुरक्षा के बीच ट्रेजरी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि नकल की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष फ्लाइंग स्क्वॉड गठित किए गए हैं और परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए बसों के अतिरिक्त फेरे परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें। हाफ बाजू शर्ट व चप्पल में मिलेगी एंट्री

Apr 4, 2026 - 18:44
 0