सीकर में 37 केंद्रों पर होगी सब इंस्पेक्टर एग्जाम:5–6 अप्रैल को दो पारियों में होगी, 24 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल, वीडियोग्राफी होगी

राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2025 सीकर में 5 व 6 अप्रैल को 37 परीक्षा केंद्रों पर होगी। सीकर जिला प्रशासन ने SI भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। एग्जाम काॅर्डिनेटर रतन कुमार स्वामी ने सीकर SK कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पुख्ता इंतजामात के निर्देश दिए। एग्जाम काॅर्डिनेटर ADM रतन कुमार स्वामी ने बताया कि सब इंस्पेक्टर प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन सीकर जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर 5 अप्रैल को 2 पारियों में होगा। सीकर जिले में 24 परीक्षा केंद्र गवर्नमेंट और 13 परीक्षा केंद्र प्राइवेट इंस्टीट्यूट में बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सरकारी अध्यापकों की ड्यूटी लगाई गई है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक होगी। सीकर जिले में कुल 24 हजार अभ्यर्थी रजिस्टर्ड है। सीकर में हर पारी में 12-12 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान इंस्पेक्टशन और जांच के लिए 7 फ्लाइंग स्कवाॅयड का गठन किया गया है। इसके साथ ही 16 सब काॅर्डिनेटर भी लगाए गए हैं। इसके साथ ही हर प्राइवेट इंस्टीट्यूट में 2 ऑब्जर्वर लगाए गए हैं। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से हर एग्जाम सेंटर पर 1 महिला और 1 पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। अभ्यर्थी की संख्या अधिक होने पर पुलिसकर्मी भी ज्यादा लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हर परीक्षा केंद्र पर 2-2 वीडियोग्राफर भी नियुक्त किए गए हैं। एग्जाम काॅर्डिनेटर ADM रतन कुमार स्वामी ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले ही एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की अपील की है, ताकि किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 1 घंटे पहले तक ही परीक्षा केंद्रों में एंट्री दी जाएगी, इसके बाद किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थियों को परीक्षा के अंदर में एंट्री नहीं मिलेगी। एडमिट कार्ड में लिखे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Apr 4, 2026 - 18:44
 0