एडमिट कार्ड न मिलने पर CSJMU में छात्रों का हंगामा:एलएलबी दूसरे सेमेस्टर के छात्र पहुंचे, विवि ने पोर्टल खोल भरवाए फार्म

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में गुरुवार को एलएलबी के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्र परीक्षा फार्म सबमिशन न होने के कारण प्रवेशपत्र न मिलने से नाराज थे। नारेबाजी करते हुए छात्र प्रशासनिक भवन तक पहुंच और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान छात्रों और सुरक्षा कर्मचरियों के बीच तीखी बहस भी हुई। हालांकि मामला विवि प्रशासन के संज्ञान में आते ही तत्काल समाधान भी करा दिया। 15 मई से हैं दूसरे सेमेस्टर के एग्जाम सीएसजेएमयू से एफिलिएटेड लॉ कालेजों में एलएलबी की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। 15 मई से दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं हैं लेकिन कुछ छात्रों को एडमिट नहीं मिला था। छात्रों ने कॉलेज में पूछा तो उन्हें परीक्षा फॉर्म सबमिशन न होने की जानकारी मिली। कॉलेज से नहीं मिली जानकारी छात्रों का आरोप है कि कॉलेज की ओर से उन्हें परीक्षा फॉर्म सबमिशन की कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने पहले सेमेस्टर में ही फॉर्म भर दिया था। आक्रोशित छात्र विवि पहुंचे। एग्जाम कंट्रोलर राकेश कुमार ने बताया कि छात्रहित में परीक्षा फॉर्म सबमिशन के लिए पोर्टल खोल दिया।

May 14, 2026 - 21:44
 0