उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का कहर, 1 जनवरी तक कहां कैसा रहेगा मौसम?
Weather Update : 2025 की विदाई से पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जगह पारा 5 डिग्री से नीचे है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर कोहरे और शीतलहर से लोगों की ...
Weather Update : 2025 की विदाई से पहले उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ ही घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जगह पारा 5 डिग्री से नीचे है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर कोहरे और शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। दृश्यता बेहद कम होने की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बुरा असर पड़ा है।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर तक, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
30 दिसंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में 31 दिसंबर से एक जनवरी के बीच मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है।
Travel Advisory
Foggy conditions remain in place across Delhi and several airports in northern India, with visibility yet to improve fully. As a result, the earlier impact on flight movements is likely to extend into the noon hours, and some delays may continue.
We assure you… — IndiGo (@IndiGo6E) December 29, 2025
यूपी में क्या है मौसम का हाल : उत्तर प्रदेश के लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, नोएडा समेत कई इलाकों में कोल्ड वेव के साथ ही कोहरे की डबल मार पड़ रही है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। आज सुबह अलाव खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जनवरी तक स्कूलों की छु्ट्टी घोषित कर दी है।
उत्तराखंड में कैसा है मौसम : रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों मौसम शुष्क बना रहा और ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिली रही। हालांकि सुबह मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से घने कोहरे का प्रभाव रहा और ठिठुरन बनी रही। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहेगा, पहाड़ों में धूप और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कोल्ड डे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है।
बिहार के 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट : बिहार में आज भी घने कोहरे के साथ ही शीतलहर का असर दिखाई दिया। राज्य में सबसे कम तापमान राजगीर जिले में दर्ज किया गया। जहानाबाद, अररिया, गयाजी, बक्सर, औरंगाबाद एवं अरवल में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने 1 जनवरी तक राज्य के 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है।
Edited by : Nrapendra Gupta



