जिस कुत्‍ते के लिए दो बहनों ने किया था एसिड पी कर सुसाइड उसकी भी हुई मौत

लखनऊ में जिस कुत्ते के लिए दो बहनों ने एसिड पी कर आत्‍महत्‍या की थी, उसकी भी मौत हो गई है। बता दें कि जर्मन शेफर्ड नस्ल का टोनी एक महीने से पेट की बीमारी से जूझ रहा था। दोनों बहनों को उससे बहुत लगाव था। उसका बहुत ख्‍याल रखती थी। करीब 9 साल पहले ...

Dec 29, 2025 - 13:00
 0
जिस कुत्‍ते के लिए दो बहनों ने किया था एसिड पी कर सुसाइड उसकी भी हुई मौत

dog suicide

लखनऊ में जिस कुत्ते के लिए दो बहनों ने एसिड पी कर आत्‍महत्‍या की थी, उसकी भी मौत हो गई है। बता दें कि जर्मन शेफर्ड नस्ल का टोनी एक महीने से पेट की बीमारी से जूझ रहा था। दोनों बहनों को उससे बहुत लगाव था। उसका बहुत ख्‍याल रखती थी। करीब 9 साल पहले दोनों बहनें उसे लेकर घर आई थी, तब वो सिर्फ एक महीने का था। उसकी बीमारी से ही डिप्रेशन में आकर दोनों बहनों ने सुसाइड कर लिया था। अब कुत्‍ते की भी मौत हो गई है।

ALSO READ: अपने कुत्ते टोनी को बीमार देख ऐसा सदमा लगा कि दो बहनों ने पिया एसिड, दोनों की मौत, परिवार में मातम टोनी को मत भगाना प्‍लीज: कुत्‍ते का कुछ समय से इलाज चल रहा था। दवाई लेने के बाद भी जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो दोनों बहनें डिप्रेशन में चली गईं। तीन दिन पहले ही राधा और जिया ने फिनाइल पीकर जान दी थी। मरने से पहले उन्होंने अपनी मां से कहा था। हमारे मरने के बाद कुत्ते को घर से मत भगाना।

टोनी की भी मौत हुई : अब कुत्ते की भी मौत हो गई। परिवार वाले टोनी का अंतिम संस्कार करेंगे। परिवार वालों ने बताया कि राधा और जिया ने मरने से पहले कुत्ते का ध्यान रखने को कहा था। हम उसका इलाज करा रहे थे, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। घटना पारा थाना इलाके के जलालपुर गांव की है।

9 साल पहले लाए थे कुत्ता: पारा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी कैलाश सिंह (65) की दो बेटियां राधा सिंह (27) और जिया सिंह (24) ग्रेजुएशन पास थीं। परिवार के अनुसार दोनों बहनें 9 साल पहले एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता लाई थीं। तब वह सिर्फ एक महीने का था। उसका नाम टोनी रखा गया था।

कुत्ते की बीमारी से डिप्रेशन गईं: दोनों बहनें उसे छोटी-मोटी ट्रिप या आस-पास की जगहों पर ले जाती थीं। धीरे-धीरे दोनों बहनें उससे बहुत जुड़ गईं। सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन एक महीने पहले टोनी को पेट की गंभीर बीमारी हो गई थी। बहनें उसका इलाज करा रही थीं, लेकिन इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। उसकी बिगड़ती हालत से दोनों बहनें तनाव में थीं।
Edited By: Navin Rangiyal