आरा सांसद ने PM मोदी को बताया नाटककार:सुदामा प्रसाद बोले- वोटर अधिकार यात्रा से डरे प्रधानमंत्री, भाजपा कार्यकर्ता ने दी थी गाली
आरा लोकसभा के सांसद सुदामा प्रसाद ने जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद पीएम मोदी को नाटककार बताया है। सांसद ने पीएम को नाटक करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी नाटक करते हैं। अगर उनकी मां को किसी ने गाली दिया है तो मोदी जी बताएं किसने गाली दिया है। बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड कार्यक्रम आरा शहर के नागरी प्रचारणी सभागार में आयोजित किया गया था। जहां आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, आरा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह और आरा बक्सर एमएलसी राधा चरण साह मौजूद थे। जहां कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी महिलाओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। जिसके बाद सुदामा प्रसाद ने नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दे दिया है। सुदामा प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के भाषण से लगा ये पूरी तरह से डरे हुए है। बिहार में वोटर अधिकार यात्रा जो चला उससे प्रधानमंत्री डरे हुए है। प्रधानमंत्री को यह क्लियर करना चाहिए वोटर अधिकार यात्रा के मंच से किसने गाली दिया। हम लोग सोशल मीडिया पर देख रहे है। वो इंसान भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है। जीविका के बदले गाली पर पीएम ने लगाया समय हम लोगों ने देखा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ उसका फोटो है। आज का कार्यक्रम जीविका पर था, लेकिन प्रधानमंत्री ने सारा समय गाली पर लगा दिया। जब भी बिहार में चुनाव आता है तो इन लोगों ने बिहार की जनता को उलझन में डाला है। साल 2015 के चुनाव में इसी रमना मैदान से बिहार की बोली लगाई थी, कितना पैसा दिया वह हम लोगों को आज तक पता नहीं चल पाया। हमारे जिले,शाहाबाद के साथ पूरे मध्य बिहार की सोन नहरें है। आज पानी नहीं आने से बर्बादी की कगार पर है। जिसके कारण खेती की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। लेकिन पक्की कारण का कोई काम आज तक नहीं हुआ। हम लोग जलाशय बनाने के लिए मांग करने के लिए गए थे। शीतकालीन सत्र के समय में वक्त देने के बाद भी प्रधानमंत्री हम लोगों से मिलने तक नहीं आए। आज फिर विधानसभा का चुनाव बिहार में आया है, फिर एक बार झूठ परोसने का काम करना शुरू कर दिया है। जीविका दीदी कितने परेशानियों का सामना कर रही है। पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लिया कई दीदी ने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लिया, कोरोना काल में सारी चीजें बंद रही,समूहों पर जो कर्ज का बोझ रहा उसको माफ तक किया गया। लेकिन अडानी–अंबानी का 16 लाख का कर्ज माफ कर सकते है, तो जीविका दीदियों का कर्ज माफ कीजिए। सुदामा प्रसाद ने कहा कि हम लोग भी चाहते है किसी की मां को कोई गाली नहीं दे। लेकिन प्रधानमंत्री बताएं, वो इंसान कौन है जिसने गाली दिया है। प्रधानमंत्री देश के आम आदमी नहीं है, हम लोग सम्मान करते हैं। लेकिन मंच से कुछ भी नहीं बोलिएगा। सुदामा प्रसाद ने प्रधानमंत्री को कहा कि वो एक नाटककार है। मुझे भी पता है इमोशन कैसे पैदा किया जाता है।