अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास* *न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को मिलेगी सुविधा, जिला बार एसोसिएशन ने जताया आभार*
अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास* *न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को मिलेगी सुविधा, जिला बार एसोसिएशन ने जताया आभार*
*अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख से बनेगा टिन शेड, विधायक शिव अरोड़ा ने किया शिलान्यास*
*न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को मिलेगी सुविधा, जिला बार एसोसिएशन ने जताया आभार*
रुद्रपुर। जिला न्यायालय परिसर रुद्रपर स्थित अधिवक्ता पार्किंग में 25 लाख की लागत से टिन शेड निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधायक शिव अरोरा ने विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंदर कुमार त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक शिव अरोरा का अधिवक्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। विधायक ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने न्यायालय परिसर का भ्रमण किया तथा अधिवक्ता चैंबरों में पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि न्याय के इस मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में अधिवक्ता और वादकारी पहुंचते हैं। अधिवक्ता पार्किंग में टिन शेड का निर्माण होने से वाहनों को व्यवस्थित रूप से खड़ा करने की सुविधा मिलेगी तथा धूप और बारिश से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन की मांग पर यह कार्य कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं से उनका हमेशा पारिवारिक संबंध रहा है। अधिवक्ता उनका परिवार हैं और बार से जुड़ी समस्याओं के समाधान तथा आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए वह सदैव उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी हैं और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप नए कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विधायक ने कहा कि इससे पहले भी जिला बार एसोसिएशन की मांग पर न्यायालय परिसर में विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी अधिवक्ताओं से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव फोगाट ने अधिवक्ता पार्किंग में टिन शेड निर्माण की सौगात देने के लिए विधायक शिव अरोड़ा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा अधिवक्ताओं के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव फोगाट, सचिव जसवंत सिंह, कोषाध्यक्ष कुलबीर सिंह ढिल्लों, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिट्टा, कलेक्टेट उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, उपसचिव मनोज सामंत, लेखा परीक्षक गिरिराज कुमार, पुस्तकालय अध्यक्ष गिरिश चंद्र चतुर्वेदी सहित कार्यकारिणी सदस्य शाहिद हुसैन, जगदीश बिष्ट, लालू प्रसाद, अभिषेक गुप्ता, अंकित सिडाना मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष एमपी तिवारी, महेश प्रताप बब्बर, खड्ग सिंह, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य दिवाकर पाण्डेय, सुशीला मेहता बिष्ट, अमनदीप कौर, वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार चौधरी, धरणी धर गुणवन्त, जावेद आलम, दयानंद जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता बरित सिंह, लक्ष्मी नारायण पटवा, राधेश्याम शुक्ला, सूरज सक्सेना, अनिल गंभीर, एसपी सिंह, पीयूष पंत, केएन मिश्रा, गुरबाज सिंह, सुरेंद्र गिरधर, नरेश रस्तोगी, परवेज आलम, धर्मेंद्र सिंह डंग , शिव कुंवर सिंह, आरएन राय, नीरज मौर्य, धर्मेंद्र शर्मा, नरेश छाबड़ा, आरएस रावत, सर्वजीत सिंह, ज्योति जीना, ललित कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे



