Weather Update : कहीं छाए बादल तो कहीं बढ़ रहा तापमान, जानिए देशभर में मौसम का हाल
Weather Update News : पश्चिमी विक्षोभ के असर से देशभर में मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। खबरों के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में तेज गर्मी होने लगी है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मध्य ...
Weather Update News : पश्चिमी विक्षोभ के असर से देशभर में मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। खबरों के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में तेज गर्मी होने लगी है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई शहरों में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले दो दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड में देहरादून समेत मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ रही है। 6-7 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार
देशभर में मौसम ने एक बार फिर अलग-अलग तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में तेज गर्मी होने लगी है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के कई शहरों में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
ALSO READ: Weather Update : फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम करवट लेने वाला है। शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले दो दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। उत्तराखंड में देहरादून समेत मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ रही है। 6-7 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
दिल्ली में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी
देश की राजधानी दिल्ली समेत कई मैदानी राज्यों में पारा चढ़ने से गर्मी का अहसास बढ़ने वाला है। दिल्ली में मार्च का महीना शुरू होते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज पारा चढ़ने से लोग परेशान हो सकते हैं। लखनऊ, कानपुर, बरेली, आगरा, मथुरा, गोरखपुर और बांदा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
झारखंड के मौसम में विरोधाभास देखा जा रहा है, जहां दक्षिणी जिलों (पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम) में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास है वहीं उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे देवघर, गोड्डा और दुमका में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब और हरियाणा में मौसम सामान्य बना रहेगा। सुबह हल्की ठंड और दिन में खिली धूप के कारण तापमान में मामूली वृद्धि होगी, फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
ALSO READ: Weather Update: उत्तर भारत में बढ़ी गर्मी, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम?
इन क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 5, 6 और 7 मार्च को उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, इन क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान, यहां बारिश का अलर्ट
बिहार में पिछले 24 घंटों में बांका सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना और गया जैसे शहरों में भी गर्मी महसूस की जा रही है। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा है।
Edited By : Chetan Gour



