US-Israel War On Iran: अमेरिकी हमले में खामनेई की मौत, ईरान में 40 दिन का मातम, मस्जिदों में रो रहे हैं लोग
मध्य-पूर्व में जारी भारी बमबारी और तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार तड़के एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ट्रंप ने इसे ईरानी जनता के लिए अपने ...
मध्य-पूर्व में जारी भारी बमबारी और तनाव के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार तड़के एक चौंकाने वाला ऐलान किया है। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। ट्रंप ने इसे ईरानी जनता के लिए अपने देश पर फिर से नियंत्रण पाने का 'सबसे बड़ा अवसर' करार दिया है। इसके साथ ही ईरान में 40 दिन का मातम छा गया है। ईरान में लोग मस्जिदों में रो रहे हैं।
इधर अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि ईरान पर सैन्य हमले जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक मध्य-पूर्व और पूरी दुनिया में शांति स्थापित नहीं हो जाती, तब तक 'भीषण और सटीक बमबारी' (pinpoint bombing) जारी रहेगी।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' (Truth Social) पर इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा कि अमेरिकी हमलों में खामेनेई मारा गया है।
"इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक, खामेनेई मर चुका है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि उन महान अमेरिकियों और दुनिया भर के उन तमाम लोगों के लिए भी इंसाफ है, जिन्हें खामेनेई और उसके खून के प्यासे गुंडों ने मौत के घाट उतारा या अपंग बनाया।"
State TV confirmed Khamenei was killed.
It’s 5:30am in Iran.
People are still fast asleep, dreaming.
The moment this news hits the population,
You will witness the largest uprising ever recorded in Iranian history. pic.twitter.com/nSw8UsZcUC — Iran Spectator (@IranSpec) March 1, 2026
'हमारी ट्रैकिंग सिस्टम से बच नहीं सका खामेनेई'
ट्रंप ने कहा कि खामेनेई अमेरिका की आधुनिक तकनीक और खुफिया तंत्र से बचने में पूरी तरह नाकाम रहा। उन्होंने लिखा: "वह हमारी इंटेलिजेंस और अत्यधिक परिष्कृत ट्रैकिंग प्रणालियों से बच नहीं सका। इजरायल के साथ मिलकर किए गए इस ऑपरेशन में खामेनेई या उसके साथ मारे गए अन्य नेताओं के पास बचने का कोई रास्ता नहीं था।"
क्रांतिकारी गार्ड (IRGC) को चेतावनी
ट्रंप ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि ईरान के 'रिवोल्यूशनरी गार्ड' और सुरक्षा बलों के कई सदस्य अब खुद के लिए सुरक्षा (Immunity) की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, "उनके पास सुरक्षा पाने का मौका अभी है, बाद में उनके लिए सिर्फ मौत बचेगी।" Edited by : Sudhir Sharma



