UN में शहबाज शरीफ के भारत विरोधी एजेंडे पर भड़कीं भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत, पाकिस्तान के हर झूठ का किया पर्दाफाश

संयुक्त राष्ट्र मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खुल गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यूएन में भारत के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत दावे पेश किए, जिस पर भारत ने बेहद कड़े शब्दों में तीखा पलटवार किया है। भारतीय राजनयिक पेटल गेहलोत ने ...

Sep 26, 2026 - 08:45
 0
UN में शहबाज शरीफ के भारत विरोधी एजेंडे पर भड़कीं भारतीय राजनयिक पेटल गहलोत, पाकिस्तान के हर झूठ का किया पर्दाफाश

petal patel answer to shehbaz shariff संयुक्त राष्ट्र मंच पर एक बार फिर पाकिस्तान की पोल खुल गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यूएन में भारत के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत दावे पेश किए, जिस पर भारत ने बेहद कड़े शब्दों में तीखा पलटवार किया है। भारतीय राजनयिक पेटल गेहलोत ने पाकिस्तान को आतंकवाद और इतिहास के आईने में उसकी असलियत याद दिलाते हुए उसके हर झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। ALSO READ: S Jaishankar UNGA: पाकिस्तानी पत्रकार के आतंकवाद वाले सवाल पर जयशंकर का जवाब, बोले- ‘आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’

 

क्या बोले शहबाज शरीफ

संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा किया कि एक साल पहले पाकिस्तान को भारत की ओर से झूठे बहाने से बाहरी हमले का सामना करना पड़ा था। उन्होंने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने यूएन चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत आत्मरक्षा का अधिकार इस्तेमाल किया और दुश्मन को सबक सिखाया।

 

शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दखल की सराहना करते हुए कहा कि उनके समय पर किए गए हस्तक्षेप से दक्षिण एशिया में परमाणु युद्ध टल गया और करोड़ों लोगों की जान बची। इसके साथ ही उन्होंने गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के हिस्से के पानी को रोकने या उसका रुख मोड़ने की किसी भी कोशिश को 'युद्ध की कार्रवाई' माना जाएगा, और भारत को इस पर कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कश्मीर विवाद के समाधान को दक्षिण एशिया में शांति के लिए जरूरी बताया। ALSO READ: UN में पाकिस्‍तानी पीएम शहबाज शरीफ की बोलती बंद, हाफिज सईद और आतंकवाद पर पूछे गए तीखे सवाल

भारत का करारा जवाब

पाकिस्तान के इन बेतुके और झूठे बयानों पर भारत की तरफ से प्रथम सचिव पेटल गेहलोत ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। उन्होंने शरीफ के सभी बयानों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह बेबुनियाद और खोखला बताया।

 

भारतीय राजनयिक ने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के मामले में हमेशा झूठ बोलता आया है। उसकी कथनी और करनी में जमीन-आसमान का फर्क है। पाकिस्तान के पाखंड की पोल खोलते हुए उन्होंने दुनिया को याद दिलाया कि दुनिया का सबसे कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन खुद पाकिस्तानी सेना के हेडक्वार्टर के पास आराम से रह रहा था। भारत ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आतंकवाद के खिलाफ देश को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है और भारत आतंकवादियों को कहीं भी भागने या छिपने का मौका नहीं देगा।