Top News 26 September: पीएम मोदी का 'भजन क्लबिंग' अंदाज, जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब

Top News 26 September: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं संग भजन की धून पर झूमे। संयुक्त राष्‍ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब। जमुई मामले में CMO के स्टेनो पर एफआईआर। ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी ...

Sep 26, 2026 - 08:45
 0
Top News 26 September: पीएम मोदी का 'भजन क्लबिंग' अंदाज, जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब

top news 26 september Top News 26 September: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं संग भजन की धून पर झूमे। संयुक्त राष्‍ट्र मुख्यालय में विदेश मंत्री जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब। जमुई मामले में CMO के स्टेनो पर एफआईआर। ओडिशा, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट। आज से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध। 26 सितंबर की बड़ी खबरें :
 

युवाओं के साथ भजन की धुन पर झूमे पीएम मोदी

देश में युवाओं के बीच भक्ति संगीत का एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है, जिसे ‘Bhajan Clubbing’ कहा जा रहा है। इसी ट्रेंड के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को एक ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां युवा पारंपरिक भजनों को आधुनिक और ऊर्जावान अंदाज में गाते, तालियां बजाते और झूमते नजर आए। ALSO READ: PM Modi Bhajan Clubbing : युवाओं के साथ भजन की धुन पर झूमे पीएम मोदी, जानिए क्या है 'Bhajan Clubbing' ट्रेंड
 

पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर का करारा जवाब

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक पाकिस्तानी पत्रकार के आतंकवाद से जुड़े सवाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी। पत्रकार ने भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को कथित तौर पर प्रायोजित करने का आरोप लगाते हुए सवाल किया था। जयशंकर ने जवाब दिया, "एक आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।" ALSO READ: S Jaishankar UNGA: पाकिस्तानी पत्रकार के आतंकवाद वाले सवाल पर जयशंकर का जवाब, बोले- ‘आतंकी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है’

 

जमुई मामले में CMO के स्टेनो पर एफआईआर

जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिजनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने के मामले में पटना के सचिवालय थाना में सीएमओ के आशुलिपिक सागर प्रसाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में बीएनएस, पॉस्को एक्ट और आईटी एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।

 

कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

ओडिशा में भारी बारिश के बाद उफान पर नदियां। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में भी रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

 

पितृपक्ष 2026: आज से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध

गणपति विसर्जन के बाद आज से 16 श्राद्ध शुरू हो रहे हैं। हिंदू धर्म और वैदिक शास्त्रों में पितृ पक्ष यानी श्राद्ध पक्ष का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। यह 16 दिनों की वह पवित्र अवधि होती है, जब हमारे पूर्वज (पितर) सूक्ष्म रूप में धरती पर आते हैं और अपने वंशजों द्वारा दिए गए तर्पण, पिंडदान व अन्न-जल को स्वीकार करते हैं। ALSO READ: 16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में प्रतिपदा के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध