Top News 15 July: होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, अमेरिका ने की समुद्री नाकेबंदी, राम मंदिर SIT रिपोर्ट आज

Top News 15 July: डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर 20% टैक्स लगाने का फैसला वापस लिया, लेकिन अमेरिका ने समुद्री नाकेबंदी लागू कर दी। कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT आज रिपोर्ट सौंप सकती है, ...

Jul 15, 2026 - 11:44
 0
Top News 15 July: होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, अमेरिका ने की समुद्री नाकेबंदी, राम मंदिर SIT रिपोर्ट आज

top news 15 july Top News 15 July: डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर 20% टैक्स लगाने का फैसला वापस लिया, लेकिन अमेरिका ने समुद्री नाकेबंदी लागू कर दी। कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंची। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT आज रिपोर्ट सौंप सकती है, जबकि स्पेन फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंच गया।

 

होर्मुज पर टैक्स नहीं वसूलेंगे ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी मालवाहक जहाजों पर 20 फीसदी शुल्क लगाने की अपनी घोषणा से एक दिन बाद ही यू-टर्न ले लिया है। अब उन्होंने कहा कि शुल्क की बजाय खाड़ी देशों के साथ बड़े व्यापार और निवेश समझौते किए जाएंगे, जिससे अमेरिका और क्षेत्र के देशों दोनों को फायदा होगा। ALSO READ: Donald Trump : ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, होर्मुज पर 20% शुल्क का फैसला वापस, अब खाड़ी देशों से करेंगे अरबों डॉलर के निवेश सौदे

 

होर्मुज में नाकेबंदी 

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जंग जारी। इस बीच अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों के पास समुद्री नाकेबंदी लागू कर दी है। यह नाकाबंदी अमेरिकी समयानुसार शाम चार बजे से प्रभावी हुई।

 

कच्चा तेल 85 डॉलर पार

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई। ब्रेट क्रूड 85.74  डॉलर प्रति बैरल तो WTI क्रूड की कीमत 80.09 डॉलर प्रति बैरल हुई। इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 74.37 डॉलर प्रति बैरल था।

 

चढ़ावा चोरी मामले में SIT सौंपेगी विस्तृत रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में गठित की गई एसआईटी आज अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप सकती है। चोरी का मामला उजागर होने के बाद ट्रस्ट की मांग पर 13 जून को शासन ने एसआईटी गठित की थी। इसमें लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, आईजी रेंज लखनऊ किरण एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन शामिल थे।

 

स्पेन फीफा विश्व कप के फाइनल में

स्पेन ने  फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली। मिकेल ओयरजाबल और पेड्रो पोरो के गोल की बदौलत स्पेन ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा, जबकि फ्रांस एक भी गोल नहीं कर सका। फाइनल में स्पेन का सामना रविवार कोअमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों के पास समुद्री नाकेबंदी लागू कर दी है। इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।