Sukhbir Singh Badal : सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के मामले में आरोपी निहंग की पहचान सामने आ गई है। गुरुवार को मुगट स्थित माता साहेब गुरुद्वारे में दर्शन के बाद सीढ़ियों से उतर रहे सुखबीर ...

Aug 13, 2026 - 22:21
 0
Sukhbir Singh Badal : सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला करने वाला कौन? निहंग की पहचान हुई, पुलिस पूछताछ में बताई हमले की वजह

sukhbir singh badal महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के मामले में आरोपी निहंग की पहचान सामने आ गई है। गुरुवार को मुगट स्थित माता साहेब गुरुद्वारे में दर्शन के बाद सीढ़ियों से उतर रहे सुखबीर सिंह बादल पर एक निहंग ने कृपाण से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों की तत्परता से आरोपी को तुरंत काबू में कर लिया गया।

 

नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान जसपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, जसपाल सिंह गुरुद्वारे में सेवादार है और पिछले करीब दो साल से नांदेड़ में रह रहा है।

ALSO READ: BSNL के 2 रिचार्ज प्लान में बड़ा बदलाव, ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे; ₹2,399 प्लान में मिली 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

कौन है सुखबीर बादल पर हमला करने वाला जसपाल सिंह?

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी जसपाल सिंह ने खुद को लॉ ग्रेजुएट बताया है। उसने पुलिस को बताया कि उसने पुणे से कानून की पढ़ाई की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके बयान तथा हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

क्यों किया सुखबीर सिंह बादल पर हमला?

 

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने हमले की वजह भी बताई है। जसपाल सिंह ने कथित तौर पर कहा कि वह इस बात से नाराज था कि सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब को 'उड़ता पंजाब' बना दिया। 'उड़ता पंजाब' शब्द का इस्तेमाल पंजाब में नशे और ड्रग्स की समस्या को लेकर किया जाता है। राज्य में नशे की समस्या को लेकर लंबे समय से राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर बहस होती रही है। इसी विषय पर 'उड़ता पंजाब' नाम से फिल्म भी बनाई गई थी।

ALSO READ: नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला, अस्पताल में भर्ती, जानें कौन हैं सुखबीर बादल

माता साहेब गुरुद्वारे से लौटते समय हमला

 

नांदेड़ पुलिस के आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1:50 बजे मुगट स्थित माता साहेब गुरुद्वारे में हुई। पुलिस के मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारे में दर्शन करने के बाद सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक सिख सेवादार ने कृपाण से उन पर हमला करने की कोशिश की। हालांकि, सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इस तत्परता के कारण हमला गंभीर रूप नहीं ले सका।

 

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच

हमले के बाद आरोपी जसपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके दावे, पृष्ठभूमि और हमले के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के पीछे कोई अन्य व्यक्ति या संगठन तो शामिल नहीं है। फिलहाल पुलिस जांच के आधार पर सामने आया है कि आरोपी जसपाल सिंह गुरुद्वारे में सेवादार है, लॉ ग्रेजुएट है और करीब दो साल से नांदेड़ में रह रहा था।