Silver prices में 6% से अधिक की गिरावट, सोने ने भी तोड़ी चमक, निवेशक चिंतित।

वैश्विक बाजारों में इस सप्ताह चांदी की कीमतों में अचानक तेज गिरावट देखी गई है। मौजूद जानकारी के अनुसार, न्यूयॉर्क में स्पॉट चांदी 4.4% गिरकर $51.88 प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोने की कीमत में भी 1.9% की कमी आई है। प्लेटिनम और पैलेडियम में भी नुकसान दर्ज किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कीमती धातुओं का पूरा बाजार ठंडा पड़ रहा है।जानकारोें के अनुसार, अमेरिकी क्रेडिट जोखिम और अमेरिका–चीन व्यापार तनाव को लेकर चिंता कम होने के कारण निवेशक सुरक्षित परिसंपत्तियों से हटकर अन्य विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान और क्षेत्रीय अमेरिकी बैंकों की मजबूत आय रिपोर्ट से बॉन्ड यील्ड बढ़ी और शेयर बाजार स्थिर हुए, जो कीमती धातुओं के लिए नकारात्मक संकेत हैं, क्योंकि ये ब्याज नहीं देती हैं।लंदन बाजार में हाल ही में चांदी की ऐतिहासिक किल्लत (सिल्वर स्क्वीज़) भी अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। इस किल्लत के कारण चांदी की कीमतें न्यूयॉर्क फ्यूचर्स से ऊपर चली गई थीं और व्यापारियों को धातु को अटलांटिक पार ले जाने की नौबत आई थी। लेकिन इस सप्ताह Comex से 15 मिलियन औंस की आपूर्ति और गुरुवार को ETF होल्डिंग्स से 10 मिलियन औंस की बिक्री ने इस दबाव को कम किया हैं।एनिकी शील्स, हेड ऑफ मेटल्स स्ट्रेटेजी, MKS Pamp SA ने कहा कि "लंदन की कमी अब चरम स्तरों से थोड़ी कम हुई है। क्षेत्रीय असंतुलन सामान्य होने से लाभ लेने और कीमतों में दबाव आने की संभावना बढ़ जाती हैं।"तकनीकी संकेत भी इस सुधार का समर्थन कर रहे हैं। रिलेवेंट स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ने दिखाया कि चांदी कई हफ्तों की तेजी के बाद ओवरबॉट क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी थी, जिससे गिरावट की संभावना बढ़ गई थी। सोने में भी इस वर्ष 60% से अधिक की बढ़त के बावजूद इसी तरह की बढ़त कमजोर होते दिखाई दी हैं।हालांकि, बाजार को समझने वालों का मानना है कि भविष्य में  इन कीमती धातुओं में तेजी बनी रह सकती हैं, विशेषकर यदि अमेरिकी फेडरल रिजर्व वर्ष के अंत तक आक्रामक दर कटौती करता है। यह स्थिति गैर-ब्याज देने वाली परिसंपत्तियों जैसे सोने और चांदी के लिए अनुकूल मानी जाती हैं।

Oct 22, 2025 - 12:20
 0
Silver prices में 6% से अधिक की गिरावट, सोने ने भी तोड़ी चमक, निवेशक चिंतित।
वैश्विक बाजारों में इस सप्ताह चांदी की कीमतों में अचानक तेज गिरावट देखी गई है। मौजूद जानकारी के अनुसार, न्यूयॉर्क में स्पॉट चांदी 4.4% गिरकर $51.88 प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोने की कीमत में भी 1.9% की कमी आई है। प्लेटिनम और पैलेडियम में भी नुकसान दर्ज किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि कीमती धातुओं का पूरा बाजार ठंडा पड़ रहा है।

जानकारोें के अनुसार, अमेरिकी क्रेडिट जोखिम और अमेरिका–चीन व्यापार तनाव को लेकर चिंता कम होने के कारण निवेशक सुरक्षित परिसंपत्तियों से हटकर अन्य विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान और क्षेत्रीय अमेरिकी बैंकों की मजबूत आय रिपोर्ट से बॉन्ड यील्ड बढ़ी और शेयर बाजार स्थिर हुए, जो कीमती धातुओं के लिए नकारात्मक संकेत हैं, क्योंकि ये ब्याज नहीं देती हैं।

लंदन बाजार में हाल ही में चांदी की ऐतिहासिक किल्लत (सिल्वर स्क्वीज़) भी अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। इस किल्लत के कारण चांदी की कीमतें न्यूयॉर्क फ्यूचर्स से ऊपर चली गई थीं और व्यापारियों को धातु को अटलांटिक पार ले जाने की नौबत आई थी। लेकिन इस सप्ताह Comex से 15 मिलियन औंस की आपूर्ति और गुरुवार को ETF होल्डिंग्स से 10 मिलियन औंस की बिक्री ने इस दबाव को कम किया हैं।

एनिकी शील्स, हेड ऑफ मेटल्स स्ट्रेटेजी, MKS Pamp SA ने कहा कि "लंदन की कमी अब चरम स्तरों से थोड़ी कम हुई है। क्षेत्रीय असंतुलन सामान्य होने से लाभ लेने और कीमतों में दबाव आने की संभावना बढ़ जाती हैं।"

तकनीकी संकेत भी इस सुधार का समर्थन कर रहे हैं। रिलेवेंट स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) ने दिखाया कि चांदी कई हफ्तों की तेजी के बाद ओवरबॉट क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी थी, जिससे गिरावट की संभावना बढ़ गई थी। सोने में भी इस वर्ष 60% से अधिक की बढ़त के बावजूद इसी तरह की बढ़त कमजोर होते दिखाई दी हैं।

हालांकि, बाजार को समझने वालों का मानना है कि भविष्य में  इन कीमती धातुओं में तेजी बनी रह सकती हैं, विशेषकर यदि अमेरिकी फेडरल रिजर्व वर्ष के अंत तक आक्रामक दर कटौती करता है। यह स्थिति गैर-ब्याज देने वाली परिसंपत्तियों जैसे सोने और चांदी के लिए अनुकूल मानी जाती हैं।