Putin In India : दिल्ली पहुंचने से लेकर PM मोदी के साथ डिनर तक, पुतिन के Photos देख बढ़ गई होंगी ट्रंप की धड़कन
Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की 2 दिनी यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। पुतिन ...
Putin India Visit : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत की 2 दिनी यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी ने एयरपोर्ट पर पुतिन को गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। पुतिन का दौरा इसलिए और भी अहम हो गया है क्योंकि यह भारत-अमेरिका संबंधों में तेजी से आ रही गिरावट की पृष्ठभूमि में हो रहा है। बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यापार के क्षेत्रों सहित कई समझौते होने की उम्मीद है। जानिए कैसा रहा पुतिन का पहला दिन।
स्वागत देख गदगद हुआ क्रेमलिन
दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गले मिलकर स्वागत किया। प्रोटोकॉल की सभी सीमाएं लांघते हुए PM मोदी एयरपोर्ट पहुंचे और पुतिन को गले लगाया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया।
MFA रूस ने ट्वीट किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के राजकीय दौरे पर भारत आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। PM ने पुतिन का इतना जोरदार स्वागत किया कि तुरंत क्रेमलिन ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कहा- हमें मालूम नहीं था कि PM मोदी खुद राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने एयरपोर्ट पर आएंगे।
एक ही कार में सवार हुए दुनिया के पावरफुल नेता, कार के फोटो से ट्रंप को संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट से रवाना होते समय एक ही कार में यात्रा की। मोदी और पुतिन एक ही टोयोटा SUV में साथ सफर करते नजर आए। एयरपोर्ट से PM आवास के लिए निकलते समय राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री बातचीत करते नजर आए। दोनों ही मुस्कुराते दिखे। दोनों की तस्वीर ट्रंप के लिए संदेश दी थी कि दबाव के बाद भी रूस और भारत का रिश्ता कमजोर नहीं हुआ है। इस दृश्य ने सितंबर माह में 25वें शंघाई शिखर सम्मेलन (SCO) की याद दिला दी। इसमें सम्मेलन के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में सवार होकर द्विपक्षीय वार्ता के लिए रवाना हुए थे।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार से लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास की तरफ रवाना हुए।
Welcomed my friend, President Putin to 7, Lok Kalyan Marg.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/2L7AZ1WIph — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025
रात की डिनर में क्या हुई बात
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन का अपने आधिकारिक आवास पर स्वागत के फोटो शेयर किए हैं। साथ में लिखा- मैंने अपने दोस्त, राष्ट्रपति पुतिन का 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया। यहां उन्होंने PM मोदी के साथ प्राइवेट डिनर किया। दोनों नेताओं के बीच डीनर पर चर्चा भी हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक कॉपी भेंट की।
Presented a copy of the Gita in Russian to President Putin. The teachings of the Gita give inspiration to millions across the world.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/D2zczJXkU2 — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025
25 साल पुरानी दोस्ती
मोदी और पुतिन की दोस्ती करीब 25 साल पुरानी है। दोनों की पहली मुलाकात 2001 में हुई थी जब मोदी गुजरात के नए-नए CM बने थे और तत्कालीन PM अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रूस गए थे। तब से दोनों देशों के बीच सालाना समिट की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री बनने के बाद आज मोदी की पुतिन से 17वीं मुलाकात है। गुरुवार को रूसी राजनयिक हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि पीएम मोदी पुतिन का स्वागत करने के लिए खुद एयरपोर्ट आएंगे, यह बात पहले से नहीं बताई गई थी। पिछले साल मोदी जब रूस गए थे तो पुतिन ने उन्हें अपने निजी कंट्री हाउस (दाचा) में होस्ट किया था। तीन महीने पहले चीन में SCO मीटिंग के दौरान पुतिन ने मोदी को अपनी कार में बिठाया और 50 मिनट तक बात की थी।
पुतिन के आज कार्यक्रम
5 दिसंबर को व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा और उन्हें तीनों सेनाओं का गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडलों के साथ उच्च-स्तरीय कूटनीतिक वार्ता करेंगे। Edited by : Sudhir Sharma



