LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, जानिए क्या है कार्यक्रम
Latest News Today Live Updates in Hindi : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है। वे आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पल पल की जानकारी...
Latest News Today Live Updates in Hindi : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा का आज दूसरा दिन है। वे आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पल पल की जानकारी...
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित गीता की एक कॉपी भेंट की। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।'
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इसमें कहा गया है कि आईटीओ चौक, बीएसजेड मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग और राजघाट क्रॉसिंग सहित प्रमुख क्षेत्रों के आसपास प्रतिबंध और रूट में बदलाव की घोषणा की गई। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, एमएलएनपी और जनपथ रोड पर किसी भी वाहन को पार्क करने या रुकने की अनुमति नहीं है।रूस के राष्ट्रपति पुतिन आज कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। उन्हें आज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया जाएगा।Presented a copy of the Gita in Russian to President Putin. The teachings of the Gita give inspiration to millions across the world.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/D2zczJXkU2 — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025
वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षिय बातचीत करेंगे। इसमें दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। दोनों नेता भारत रूस बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे। वे आज रात 9 बजे रूस के लिए रवाना हो जाएंगे।
-कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने US डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत में गिरावट पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
-शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इंडिगो एयरलाइंस के ऑपरेशन में रुकावट पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है, जिससे देशभर के यात्रियों को बहुत परेशानी हो रही है।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेपो रेट को तुरंत प्रभाव से 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% करने का फैसला किया। इस फैसले से लोगों के लोन की ईएमआई कम होगी। ALSO READ: RBI ने घटाया रेपो रेट, कम होगी लोन की EMIराष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुए पुतिन। राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।



