PM Modi Bhajan Clubbing : युवाओं के साथ भजन की धुन पर झूमे पीएम मोदी, जानिए क्या है 'Bhajan Clubbing' ट्रेंड

देश में युवाओं के बीच भक्ति संगीत का एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है, जिसे ‘Bhajan Clubbing’ कहा जा रहा है। इसी ट्रेंड के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को एक ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां युवा पारंपरिक भजनों को आधुनिक और ऊर्जावान ...

Sep 26, 2026 - 08:45
 0
PM Modi Bhajan Clubbing : युवाओं के साथ भजन की धुन पर झूमे पीएम मोदी, जानिए क्या है 'Bhajan Clubbing'  ट्रेंड

देश में युवाओं के बीच भक्ति संगीत का एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है, जिसे ‘Bhajan Clubbing’ कहा जा रहा है। इसी ट्रेंड के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार को एक ऐसे कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां युवा पारंपरिक भजनों को आधुनिक और ऊर्जावान अंदाज में गाते, तालियां बजाते और झूमते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी ने यह कार्यक्रम दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय के सामने स्थित एक पार्क में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अटेंड किया।

ALSO READ: PM Modi Deepfake Photo Case : महिला की मॉर्फ्ड तस्वीर वायरल करने का आरोप, CJP के दीपके, दास और रांका को दिल्ली HC का नोटिस

भजन की धुन पर तालियां बजाते नजर आए पीएम मोदी

 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी आगे की पंक्ति में बैठे दिखाई दिए। इस दौरान भगवान राम को समर्पित एक भजन प्रस्तुत किया गया, जिस पर पीएम मोदी ने तालियां बजाईं और मंजीरे जैसे वाद्य यंत्र को भी बजाते नजर आए।

 

कार्यक्रम में मौजूद ज्यादातर दर्शक और भजन प्रस्तुत करने वाले कलाकार युवा थे। युवा भजन की धुन के साथ तालियां बजाते और गाते हुए नजर आए।

 

क्या है ‘Bhajan Clubbing’?

 

Bhajan Clubbing भक्ति संगीत को पेश करने का एक आधुनिक तरीका है। इसमें युवा पारंपरिक भजनों और आध्यात्मिक गीतों के लिए ऐसे कार्यक्रमों में इकट्ठा होते हैं, जिनका माहौल सामान्य धार्मिक आयोजन के बजाय किसी कॉन्सर्ट जैसा होता है।

 

यहां लोग भजनों के साथ गाते, तालियां बजाते और नृत्य भी करते हैं। पारंपरिक आध्यात्मिक बोलों को आधुनिक acoustic या electronic music के साथ प्रस्तुत किया जाता है।

 

Gen Z में क्यों लोकप्रिय हो रहा है यह ट्रेंड?

 

इस तरह के आयोजनों में बड़ी संख्या में युवा, खासकर Gen Z, हिस्सा ले रहे हैं। इसका उद्देश्य पारंपरिक भक्ति संगीत को युवाओं की पसंद के आधुनिक संगीत और लाइव इवेंट फॉर्मेट के साथ जोड़ना है।

 

सामान्य धार्मिक आयोजनों की तुलना में यहां माहौल ज्यादा energetic और concert-style होता है। हालांकि इसमें शराब या क्लबिंग से जुड़ी दूसरी चीजें शामिल नहीं होतीं।

 

भारत के बाहर भी पहुंच रहा Bhajan Clubbing

 

रिपोर्ट के मुताबिक Bhajan Clubbing का यह ट्रेंड भारत के कई शहरों के साथ-साथ विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। आयोजनों में पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत के साथ पेश किया जाता है, जिससे युवा दर्शक भी उनसे जुड़ सकें। इस ट्रेंड को भक्ति संगीत और आधुनिक entertainment format के बीच एक नए प्रयोग के तौर पर देखा जा रहा है।