Nepal Flood Live Updates : बड़ी खबर: नेपाल-चीन सीमा के पास बाढ़ की वजह आई सामने, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
Planet Labs की सैटेलाइट तस्वीरों पर आधारित शुरुआती अध्ययन में दावा किया गया है कि नेपाल-चीन सीमा के पास आई भयावह बाढ़ के पीछे एक बड़ा बर्फ-पत्थर भूस्खलन जिम्मेदार हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रसुवागढ़ी सीमा चौकी से करीब 20 किलोमीटर ...
Planet Labs की सैटेलाइट तस्वीरों पर आधारित शुरुआती अध्ययन में दावा किया गया है कि नेपाल-चीन सीमा के पास आई भयावह बाढ़ के पीछे एक बड़ा बर्फ-पत्थर भूस्खलन जिम्मेदार हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रसुवागढ़ी सीमा चौकी से करीब 20 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हुई।
Since people are asking how these flash floods occurred and the entire geography of the #nepalfloods incident, Put together an explainer #Nepal pic.twitter.com/H25cwgpt50 — Nik (@nikster007) August 26, 2026
यहां बर्फ और चट्टानों का भूस्खलन हुआ, जिसके बाद मलबे के साथ तेज बहाव वाली बाढ़ आई और आसपास के इलाकों में तबाही मच गई। हालांकि, यह शुरुआती अध्ययन है और घटना के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए आगे की जांच की जा रही है। नेपाल बाढ़ से जुड़ा पल-पल का अपडेट-
BIG NEWS An initial study based on Planet Labs satellite images says -
A flood carrying debris was caused by an ice-rock landslide near the Nepal-China border, about 20 km northeast of the Rasuwagadhi border crossing. pic.twitter.com/yxRKl0AfVz https://t.co/SaU1jhhMwM — News Algebra (@NewsAlgebraIND) August 26, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया है। संकट की इस घड़ी में भारत सरकार नेपाल के साथ खड़ी है। मैंने नेपाल में आई इस आपदा के संबंध में बिहार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की है। सीमावर्ती इलाकों में, जहां इसका असर हो सकता है, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमों के साथ-साथ NDRF को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
नेपाल पुलिस का कहना है, "अब तक 95 शव बरामद किए गए हैं। 41 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।" pic.twitter.com/VoPFW2Hl1K — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2026
तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई और कम से कम 95 लोगों की मौत हो गई वहीं 133 भारतीय नागरिक समेत करीब 500 लोग लापता हैं। बाढ़ से शहरों और गांवों में तबाही हुई, पुल बह गए और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।



