LIVE: उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

Latest News Today Live Updates in Hindi : उत्तर पश्चिम भारत में बारिश पर ब्रेक लग गया है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले छह-सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। पल पल की जानकारी...

Jul 15, 2026 - 11:44
 0
LIVE: उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

rain update 15 july Latest News Today Live Updates in Hindi : उत्तर पश्चिम भारत में बारिश पर ब्रेक लग गया है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले छह-सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। पल पल की जानकारी...

-अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले सभी मालवाहक जहाजों पर 20 फीसदी शुल्क लगाने की अपनी घोषणा से एक दिन बाद ही यू-टर्न ले लिया।

-अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों के पास समुद्री नाकेबंदी लागू कर दी है।

-अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई। ब्रेट क्रूड 85.74  डॉलर प्रति बैरल तो WTI क्रूड की कीमत 80.09 डॉलर प्रति बैरल हुई।भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता आज से लागू होगा। 99% भारतीय निर्यात पर शून्य शुल्क लगेगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे देश में पहुंच चुका है, लेकिन उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लग गया है। आईएमडी ने पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले छह-सात दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी और उमस बनी रहेगी।ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का रथ 'नंदीघोष', भगवान बलभद्र का रथ 'तालध्वज' और देवी सुभद्रा का रथ 'दर्पदलन' - इन तीनों पवित्र रथों को आज रथखला से श्री मंदिर के सामने लाया जाएगा। मंदिर में अनुष्ठान पूरे होने के बाद 'आज्ञान माला बिजे' की रस्म होगी और कल शुरू होने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले रथों को श्री जगन्नाथ मंदिर के सामने लाया जाएगा।