LIVE: ईरान में अब तक 555 लोगों की मौत, UAE में अमेजन का डेटा सेंटर तबाह
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका और इजराइल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कार्रवाई 5 हफ्तों तक जारी रह सकती है। इस बीच अमेरिका के पूर्व ...
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका और इजराइल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया, जिसमें 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि कार्रवाई 5 हफ्तों तक जारी रह सकती है। इस बीच अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन ने दावा किया कि ईरान सुप्रीम काउंसिल के सदस्य अली रजा अराफी भी मारे गए। पल पल की जानकारी...
कतर के दोहा में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, 'मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, कतर में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे ध्यान दें कि दोहा में भारतीय दूतावास में रेगुलर कॉन्सुलर सर्विस 2 मार्च 2026 को बंद रहेंगी। हालांकि, दूतावास के अधिकारी कॉन्सुलर (पासपोर्ट, वीज़ा, अटेस्टेशन) और लेबर से जुड़ी इमरजेंसी सर्विस के लिए उपलब्ध रहेंगे।'
Important Notice pic.twitter.com/5k6dZU03pk — India in Qatar (@IndEmbDoha) March 1, 2026
मिडिल ईस्ट के हालात के बाद कई उड़ानें रद्द होने से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं।
दिल्लीएयरपोर्ट ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मिडिल ईस्ट में बदलते राजनीतिक हालात की वजह से, पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रुकावटें आ रही हैं और उनके शेड्यूल में बदलाव हो रहे हैं।'
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हमला वेनेजुएला पर हमले से ज्यादा मुश्किल था। ये लड़ाई 5 हफ्तों तक चल सकती है। लक्ष्य पूरा होने तक नहीं रुकेंगे। अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेंगे। ALSO READ: ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगामध्य-पूर्व तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में 13 फीसदी का उछाल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 82 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा। भारत में पेट्रोल-डीजल 10–12 रुपए प्रति लीटर तक महंगे हो सकते हैं।महायु्द्ध से शेयर बाजार में हाहाकार, प्री ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 7000 अंक तक गिरा। -अमेरिका के पूर्व एनएसए माइक फ्लिन का दावा, सुप्रीम काउंसिल के सदस्य अली रजा अलाफी मारा गए। अयातुल्लाह खामेनेई के निधन के बाद रविवार को ही उन्हें सुप्रीम काउंसिल का सदस्य बनाया गया था।Passenger Advisory issued at 08:00 hrs.#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory@MoCA_GoI @DGCAIndia pic.twitter.com/cVZVKFdwqz — Delhi Airport (@DelhiAirport) March 2, 2026
-सऊदी अरब मीडिया का दावा, हिजबुल्लाह का बड़ा नेता मोहम्मद राद मारा गया।
-ईरान ने कुवैत में अमेरिकी दूतावास पर मिसाइल से हमला किया।
-लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल के हवाई हमलों में कम से कम 31 लोग मारे गए और 149 लोग घायल हुए हैं।
-बहरीन के गृह मंत्रालय ने एयर रेड अलर्ट जारी किया और नागरिकों से निकटतम सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया।
-कुवैत में अमेरिका का F15 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ।
-ईरान के हमले में अमेजन को भारी नुकसान, UAE में अमेजन क्लाउड ऑफिस को नुकसान...अमेजन का डेटा सेंटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त।
-इजराइल-US के ईरान पर हमले के बीच भारत में हिंसा की आशंका। गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों के लिए जारी की एडवाइजरी। कहा- ईरान समर्थक कट्टरपंथियों की पहचान करें।
-तेहरान में 1 चीनी नागरिक की मौत, चीनी विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की।
-क्रूड ऑइल के दामों में 15 से 20 प्रशित उछाल आने का दावा।
-रूस की तेल और गैस कंपनियों के शेयरों मे उछाल।
-ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखे हैं। इजराइल के तेल अवीव और येरुशलम में खतरे के सायरन बज रहे हैं।
-ईरान ने सऊदी अरब में दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी आरामको को निशाना बनाया। सऊदी अरब ने कहा- रिफाइनरी को मामूली नुकसान पहुंचा है। 2 ड्रोन इंटरसेप्ट किए थे।
-ईरान के रक्षा प्रमुख लारिजानी ने कहा कि हमन की जंग की शुरुआत नहीं की। हम सिर्फ अपना बचाव कर रहे हैं।
-ईरान में अब तक 555 लोगों की मौत का दावा।
-कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा- अमेरिका के कई फाइटर जेट गिरे।



