LIVE: ईरान का दावा, कतर में अमेरिकी बेस को भारी नुकसान पहुंचाया, लॉन्ग रेंज रडार ध्वस्त
Israel Iran War 2026: इजराइल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है। इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान ने 70 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं, वहीं 8 से ज्यादा देशों में स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है। इस बीच, इजराइल ने दावा किया है उसने ईरान के धर्मगुरु ...
Israel Iran War 2026: इजराइल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है। इजराइल के हमलों के जवाब में ईरान ने 70 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं, वहीं 8 से ज्यादा देशों में स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है। इस बीच, इजराइल ने दावा किया है उसने ईरान के धर्मगुरु खामेनेई और राष्ट्रपति पजेश्कियन को निशाना बनाया है। हालांकि उन्हें इस हमले में नुकसान पहुंचा है या नहीं इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आइए जानते हैं ईरान और इजराइल की जंग जुड़ी हर पल की जानकारी....
पाकिस्तान को तालिबान करारा जबाव : पाकिस्तान और अफगानिस्तान खुली जंग छिड़ गई है। पाकिस्तान को तालिबान करारा जबाव दे रहा है। दिन के उजाले में हमले के बाद तालिबान भी चुप नहीं है। इस बीच अफगानिस्तान के तालिबान के नेतृत्व वाले रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद कई पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। शुक्रवार को जारी किए गए एक वीडियो में पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले दिखाए गए हैं, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच चरम पर पहुंचे संघर्ष को दिखा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर वीडियो साझा किया है, जो कि तालिबान रक्षा मंत्रालय से जुड़ा है। अफगानिस्तान के तालिबान रक्षा मंत्रालय से संबंधित इस फुटेज को मौजूदा तनाव के बीच की गई जवाबी कार्रवाई के सबूत के रूप में बताया जा रहा है। मंत्रालय का दावा है कि यह वीडियो उसकी नवीनतम सैन्य कार्रवाई को दर्शाता है।PAK के समर्थन में उतरे ट्रंप : पाकिस्तान और अफगानिस्तान की जंग में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान का समर्थन करने का खुला ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा, 'मैं पाकिस्तान के साथ हूं… उनके पास महान नेता हैं और मैं उनसे बहुत अच्छी तरह मिलता हूं' यह बयान दोनों देशों के बीच बढ़ते टकराव को और वैश्विक चर्चा में ला रहा है। दूसरी तरफ अफगान आर्मी चीफ फसीहुद्दीन फितरत ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर कोई हमारी तरफ उंगली उठाएगा तो हम उसका जवाब मुक्के से देंगे। इस्लामाबाद तक सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि अफगान सेना किसी भी आक्रमण का कहीं ज्यादा निर्णायक जवाब देगी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'हमारा धैर्य जवाब दे चुका है… अब अफगानिस्तान से हमारी खुली जंग की स्थिति है। मॉरीशस और मालदीव की दोस्ती खत्म : मॉरीशस और मालदीव की दोस्ती रातोंरात। मॉरिशस ने तोड़ दिए सारे रिश्ते। मॉरीशस सरकार ने लिया सख्त फैसला। मालदीव के साथ अपने सभी राजनयिक संबंध तत्काल प्रभाव से निलंबित किए। यह कदम चागोस द्वीप समूह को लेकर उठाया। मॉरीशस ने कहा कि मालदीव अब चागोस द्वीप समूह पर मॉरीशस की संप्रभुता को मान्यता नहीं देता।
अजित पवार और सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट, 25 हजार करोड़ के MSC बैंक घोटाले में राहत : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम दिवंगत अजित पवार और सुनेत्रा पवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। 25 हजार करोड़ के MSC बैंक घोटाले में कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है। मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने EOW की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की। EOW ने कोर्ट को बताया कि कोई क्रिमिनल ऑफेंस नहीं बना। EOW ने कहा कि लोन रिकवरी में कथित गड़बड़ियों में कोई क्राइम नहीं हुआ है। इस मामले में एक एक्टिविस्ट ने याचिका दायर की थी। स्पेशल कोर्ट ने याचिका खारिज करके हुए अजित पवार और सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट दे दी। इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने फाइल की थी। रिपोर्ट में अजीत पवार, सुनेत्रा पवार और अन्य को बरी किया गया। केस में फिलहाल कोर्ट के विस्तृत आदेश का इंतजार है।
-इजराइल ने कहा- खामेनेई और पजेश्कियन को निशाना बनाया। हमें हमलों के नतीजों को इतंजार है।
-ईरान ने एक साथ 8 देशों में स्थित अमेरिकी बेस पर हमले किए।
-बहरीन में अमेरिकी हेडक्वार्टर पर हमला।
-कुवैत में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला।
-कतर में अमेरिकी बेस पर हमला।
-जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला।
-अबू धाबी में ईरानी हमले में एक व्यक्ति की मौत।
-ईरान के हमले में इराक में 3 लोग घायल।
-ईरानी मीडिया ने कहा, ईरान के विदेश मंत्री अघारची सुरक्षित।
-कुवैत ने अपना एयरस्पेस बंद किया।
-खाड़ी देशों में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द की सभी उड़ानें।
-अमेरिका ने एडवाइजरी जारी की। कहां ईरान में रहने वाले लोग सुरक्षित जगह पहुंचें।
-ईरान के 90 फीसदी इलाके में इंटरनेट सेवा बंद।
ईरान में मौजूद भारतीय छात्रों की मांग। भारत सरकार उन्हें तुरंत निकाले।
ईरान पर हमलों के बाद भारतीय छात्रों में दहशत। भारतीय दूतावास ने कहा- सतर्क रहें भारतीय छात्र।
यूएई में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी, वेवजह यात्रा से बचें भारतीय।
ईरान के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान। यूएन सुरक्षा परिषद से तत्काल बैठक बुलाने की मांग की।
जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला।
-रूस का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला। कहा- शांतिदूत ट्रंप ने का असली रूप यही है। खुद को शांति दूत कहने वाले ट्रंप ने अपना असली रंग दिखा दिया है।
-ईरान के विदेशमंत्री अराघची ने कहा, इजराइल और अमेरिकी हमले का करारा जवाब देंगे।
-इराक में यूएस कॉन्सुलेट पर रॉकेट से हमला।
-कतर ने कहा- डिप्लोमैटिक बात होनी चाहिए। कतर की फौरन हमले बंद करने की अपील।
-कतर में अमेरिकी बेस को भारी नुकसान। ईरान ने अमेरिका के लॉन्ग रेंज रडार एफपी 132 को ध्वस्त करने का को ध्वस्त करने का दावा किया।
-कतर और जॉर्डर ने युद्ध रोकने की अपील की। बहरीन में लगातार बज रहा है युद्ध का सायरन। सभी नागरिकों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा गया। दुबई में भी लगातार धमाकों की आवाज आ रही है।
-ईरान पर अमेरिकी हमले का स्पेन ने किया विरोध। कहा- एकतरफा हमला ठीक नहीं। इसमें अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हुआ है।
-इस बीच, इजराइल ने हमले और तेज करने का ऐलान किया है। दूसरी ओर ईरान ने इजराइल पर और मिसाइलें दागीं।
-रूस ने ईरान पर हमले की निंदा की। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने ईरान के विदेश मंत्री अराघची से बात की। रूस ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।
-फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने युद्ध रोकने की अपील।
-कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो ने कहा कि हमला करके अमेरिका ने गलती की।



