CBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी : रुद्रपुर की प्राची मटेला ने साइकोलॉजी में 100% नंबर प्राप्त किया

CBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी : रुद्रपुर की प्राची मटेला ने साइकोलॉजी में 100% नंबर प्राप्त किया

May 14, 2026 - 21:28
 0
CBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी : रुद्रपुर की प्राची मटेला ने साइकोलॉजी में 100% नंबर प्राप्त किया

CBSE का 12वीं का रिजल्ट जारी : रुद्रपुर की प्राची मटेला ने साइकोलॉजी में 100% नंबर प्राप्त किया.

बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। कुल 85.20% स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछले साल से 3% कम है। कुल 94,028 छात्रों ने 90% से ज्‍यादा नंबर स्‍कोर किए हैं। वहीं, 17,113 बच्‍चों ने 95% से ज्‍यादा नंबर स्‍कोर किए हैं। लड़कियों का रिजल्‍ट 88.86% रहा है, जबकि लड़कों का रिजल्‍ट 82.23% रहा है। लड़कियों का रिजल्‍ट लड़कों से 6.73% बेहतर रहा है। ट्रांसजेंडर स्‍टूडेंट्स का रिजल्‍ट 100% है।उधम सिंह नगर जिलों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य की तरफ अपना कदम आगे बढ़ाया है. रुद्रपुर में वीर विक्रम सिंह जो राजस्व विभाग में कार्यरत है उनकी बेटी प्राची मटेला ने साइकोलॉजी में 100% नंबर लाकर के सबको चौंका दिया हैl

 प्राची ने बता दिया कि बिना ट्यूशन के भी 100% नंबर लाया जा सकता हैl प्राची भविष्य में आईएएस अफसर बनना चाहती है l जनता समाचार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हैl प्राची की माता दीपा मटेला एक ऐपण आर्टिस्ट है l