मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में की सहभागिता।*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में की सहभागिता।*

Oct 3, 2025 - 09:22
 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में की सहभागिता।*

???? *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में की सहभागिता।*

???? *मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को विजयदशमी की दी हार्दिक शुभकामनाएं।*

???? *सीएम धामी ने कहा – प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, इसे साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है।*

???? *डबल इंजन की सरकार युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों समेत सभी वर्गों के लिए चला रही है अनेक कल्याणकारी योजनाएं।*

???? *राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कर रही है कार्य।*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी के पावन अवसर पर देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित विशाल जनसमूह को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्वास जताया है कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, और इस सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों समेत समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है, जिनका लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँच रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना से निरंतर कार्य कर रही है और उत्तराखंड को विकास की नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।*