BPSC AEDO Exam Alert: 10 लाख अभ्यर्थी सावधान! ये एक गलती आपको Merit List से बाहर कर देगी
क्या आप भी बिहार सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) का एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों ने पेपर देने से पहले एग्जाम के लिए पूरी तैयारी जरुर कर ली होगी। बता दें कि, 14 अप्रैल से परीक्षा शुरु होने जा रही है। इस दौरान लाखों अभ्यर्थियों के मन में काफी घबराहट होती है कि पता नहीं बीपीएसडी एईडीओ एग्जाम में किस तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। किस प्रकार से सवाल आएंगे? इन सभी बातों को लेकर आप भी परेशान हैं, तो हम आपको इस लेख में बताएंगे। दरअसल, आपके इन सवालों का जवाब खुद ही बीपीएससी एईडीओ परीक्षा कराने वाले अधिकारी ने दिया है।10 लाख से ज्यादा बीपीएससी एईडीओ परीक्षाआपको बताते चले कि, बिहार एईडीओ परीक्षा के लिए इस बार 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अप्लाई किया है। जबरदस्त संख्या देखकर इसे बिहार लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा भी कहा जा रहा है। इसलिए बीपीएससी भी अपनी तरफ से अभ्यर्थियों तक इस पेपर के बारे तमाम जानकारी पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। आयोग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पॉडकास्ट शेयर किया है। जिसमें बीपीएससी एईडीओ के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह खुद बता रहे हैं कि इस पेपर में किस तरह के प्रश्न आ सकते हैं?BPSC AEDO Exam में सवालउन्होंने बताया है कि जीके डिफाइंड है लेकिन जीएस विशेष तौर पर निर्धारित नहीं है। परीक्षा में सबसे ज्यादा इतिहास, जियोग्राफी, साइंस, इकोनॉमिक्स, पॉलिटी आदि से प्रश्न रहेंगे लेकिन कुछ भी पूछा जा सकता है। जनरल एप्टीट्यूट को लेकर उन्होंने बताया है कि इसमें दो भाग होंगे रीजनिंग और मेंटल एबिलिटी। इसके साथ ही इंग्लिश और हिंदी सब्जेक्ट पर भी ध्यान देना होगा। अगर आप इनमें न्यूनतम योग्य अंक नहीं लेकर आए, तो बाकी कॉपी को तो कोई मतलब ही नहीं है चाहे आप कितने में अंक लाए मेरिट लिस्ट में आप नहीं ला पाएंगे।BPSC Exam Pattern 2026: 300 नंबर का पेपरबता दें कि, बीपीएससी एईडीओ एग्जाम के पेपर में सामान्य भाषा में सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी से 100 अंकों का पेपर आएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। जिसमें पास होने के लिए न्यूनतम 30% प्रतिशत अंक लाने होंगे। वहीं, सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से भी 100-100 नंबर के प्रश्न आएंगे। वहीं, इन दोनों की अवधि भी 2 घंटे की होगी। सभी विषयों में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। इसलिए सभी प्रश्नों के जवाब सोच-समझकर ही दें। AEDO परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे?[AEDO Exam | BPSC AEDO | BPSC Podcast | AEDO Strategy | Exam Instructions | Bihar Education Department | Bihar Education]#BPSC #BPSCExam #AEDO #BPSCUpdates #BiharJobs #ExamPattern #SarkariNaukri pic.twitter.com/VKvWtNT5sh— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) April 13, 2026
AEDO परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे?
[AEDO Exam | BPSC AEDO | BPSC Podcast | AEDO Strategy | Exam Instructions | Bihar Education Department | Bihar Education]#BPSC #BPSCExam #AEDO #BPSCUpdates #BiharJobs #ExamPattern #SarkariNaukri pic.twitter.com/VKvWtNT5sh— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) April 13, 2026



