BJP महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दी मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की बधाई

BJP महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दी मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की बधाई

Sep 16, 2024 - 12:00
 0
BJP महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दी मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की बधाई

BJP महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दी मुख्यमंत्री धामी को जन्मदिन की बधाई

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उधम सिंह नगर की जिला महामंत्री स्वाति शर्मा तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद से मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नई कार्य संस्कृति बनाई है। मुख्यमंत्री के कार्यकाल में अनेक बड़े कार्य हो रहे हैं।प्रदेश के लोकप्रिय जननायक हमारे प्यारे मुख्यमंत्री को जन्म दिन की ढेरा सारी शुभकामनाएं और बधाई.

 भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन युवा संकल्प दिवस के रुप में मनाया..इस उपलक्ष्य में आज भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूजा पाठ और हवन और भजन गाकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया l स्वाति शर्मा ने बताया कि जिस तरीके से हमारे मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी खत्म करने का संकल्प लिया है उसे युवाओं में एक नया विश्वास पैदा हुआ है . 

हम सभी का बाबा केदारनाथ से विनती है आप इस तरह राज्य का नेतृत्व करते रहें और हमारे सपनों को पूरा करें