800 लोगों की फांसी की सजा पर रोक, ट्रंप की धमकी से डरा ईरान!
US Iran news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई की धमकी के बाद ईरान बैकफुट पर नजर आ रहा है। इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने दावा किया कि ईरान ने क़रीब 800 लोगों की फांसी की सजा रोक दी है।
US Iran news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई की धमकी के बाद ईरान बैकफुट पर नजर आ रहा है। इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने दावा किया कि ईरान ने क़रीब 800 लोगों की फांसी की सजा रोक दी है। ALSO READ: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को सौंपा अपना नोबेल पुरस्कार, क्या बोली नोबेल समिति
लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति और उनकी टीम ने ईरानी शासन को यह संदेश दिया है कि अगर हत्याएं जारी रहीं, तो इसके गंभीर नतीजे होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति को गुरुवार को यह जानकारी मिली कि शुक्रवार को होने वाली 800 फांसी की सजा को रोक दी गई है। राष्ट्रपति और उनकी टीम इस स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं और राष्ट्रपति के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं।
ईरान में 28 दिसंबर से जारी विरोध प्रदर्शन में 2600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दावा किया जा रहा था कि ईरान बड़ी संख्या में प्रदर्शनाकरियों को फांसी दे सकता है। ALSO READ: हिंसा का निर्देश देने वाले ईरानी अधिकारियों के खिलाफ अमेरिका ने खोला मोर्चा, ब्लैक लिस्ट हुए कई कमांडर
ट्रंप ने 13 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा था, ईरानी देशभक्तों, विरोध जारी रखें, अपने संस्थानों पर कब्जा करें! हत्यारों और दुर्व्यवहार करने वालों के नाम याद रखें। उन्हें इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। जब तक प्रदर्शनकारियों की बेमतलब हत्या बंद नहीं हो जाती, मैंने ईरानी अधिकारियों के साथ सभी मीटिंग रद्द कर दी हैं। मदद आ रही है।
ट्रंप के इस पोस्ट के बाद ईरान और अमेरिका में तनाव चरम पर पहुंच गया। अमेरिका ने कतर एयरबेस से अपने सैनिक हटा लिए तो ईरान ने अपना एयरबेस बंद कर दिया। इजराइल भी हाईअलर्ट पर है। ऐसा माना जा रहा है कि कभी भी दोनों देशों में भयानक युद्ध छिड़ सकता है।
ओमान, कतर, बहरीन, कुवैत और इराक में अमेरिका के सैन्य बेस हैं और इस तरह अमेरिका पूरे मिडिल ईस्ट में एक महत्वपूर्ण सैन्य उपस्थिति बनाए रखता है। ऐसे में उसके पास ईरान पर एयरस्ट्राइक के लिए कई विकल्प मौजूद है।
edited by : Nrapendra Gupta



