32 लाख से अधिक कीमत की 108 ग्राम स्मैक के साथ आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्यवाही में 02 नशा तस्कर गिरफ्तार
32 लाख से अधिक कीमत की 108 ग्राम स्मैक के साथ आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्यवाही में 02 नशा तस्कर गिरफ्तार
32 लाख से अधिक कीमत की 108 ग्राम स्मैक के साथ आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्यवाही में 02 नशा तस्कर गिरफ्तार
*माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखंड महोदय के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत, नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं एसएसपी अजय गणपति*
➡️ *आरोपियों पर पूर्व में भी दर्ज हैं एनडीपीएस के मुकदमे पंजीकृत।*
➡️ *आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में मादक पदार्थो की बिक्री व तस्करी को रोकने हेतु आदेश निर्देशों एवं ऑपरेशन प्रहार के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय व क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में कल दिनांक 10.04.2026 को कोतवाली आईटीआई पुलिस और एसओजी काशीपुर संयुक्त रूप से खोखरा मंदिर रोड पर शमशान घाट के पास चैकिंग कर रहे थे तो दौराने चैकिगं पुलिस टीम द्वारा खोखरा मंदिर की ओर से काले रंग की स्कूटी पर आ रहे दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो स्कूटी सवार घबराकर अपनी स्कूटी को बांयी ओर घुमाकर खाली पडे मैदान में भागने लगे किन्तु कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर स्कूटी सहित गिर पडे। जिस पर पुलिस टीम द्वारा स्कूटी सवार दोनो व्यक्तियों को मौके पर पकडा तथा पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछा तो स्कूटी चला रहे चालक ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी खडकपुर देवीपुरा थाना ITI जिला उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष बताया एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र गनेशी निवासी खडकुपर बाजार कॉलोनी लाइन पार थाना ITI जिला उधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष बताया । इनके वाहन स्कूटी रंग काला पर आगे पीछे UK18V4288 नंबर प्लेट लगी मिली जिसे सचिन कुमार द्वारा अपना बताया गया । पूछताछ में दोनो व्यक्ति घबराकर इधर उधर की विरोधाभाषी बाते करने लगे तो शक संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा दोनो व्यक्तियों की जामा तलाशी ली तो चालक सचिन कुमार उपरोक्त से 68 ग्राम स्मैक तथा दूसरे व्यक्ति सुनील कुमार उपरोक्त से 40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पकडे गए दोनो व्यक्तियों सचिन कुमार व सुनील कुमार उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि वो दोनो यह स्मैक खडकपुर निवासी बंटी पुत्र मुरारी लाल से लेकर आए थे । पकडे गए दोनो व्यक्तियों सचिन कुमार व सुनील कुमार उपरोक्त द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक (हेरोईन) बरामद होने तथा वाहन स्कूटी UK18V4288 से परिवहन करने के कारण दोनों को उनके जुर्म धारा 8/21/60 NDPS Act से अवगत कराकर हिरासत पुलिस लिया गया तथा थाना हाज़ा पर मु०एफआईआर नं0 111-2026 धारा 08/21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम सचिन पाल आदि पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त गण पूर्व से अपना-अपना आपराधिक इतिहास रखते हैं जिस संबंध में जाँच जारी है ।



