24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी /पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती प्रतियोगिता -2026’’ का हुआ सकुशल समापन ।*
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी /पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती प्रतियोगिता -2026’’ का हुआ सकुशल समापन ।*
*‘‘24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी /पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती प्रतियोगिता -2026’’ का हुआ सकुशल समापन ।*
➡️ *आईजी कुमायूँ महोदया समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में रही उपस्थित।*
➡️ *3-दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ एवं जीआरपी की कुल 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने किया जोश के साथ प्रतिभाग।*
➡️ *विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत कर किया गया उत्साहवर्धन, सफल आयोजन के लिए जनपद पुलिस को दी बधाई।*
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस प्रतियोगिता - 2026 का 19 अगस्त 2026 को समापन हुआ। 17 से 19 अगस्त तक पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित चली इस 03-दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों, पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ एवं जीआरपी की कुल 15 टीमों के 161 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
*समापन समारोह में आईजी कुमायूँ रेंज, नैनीताल, श्रीमती निवेदिता कुकरेती मुख्य अतिथि रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/आयोजन सचिव श्री अजय गणपति ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, जिसके बाद टीमों के मार्च-पास्ट के साथ प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की गई।*
*24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी /पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग, आर्म कुश्ती प्रतियोगिता -2026 के निष्कर्ष इस प्रकार रहे।*
➡️ कुश्ती पुरुष वर्ग: 46वीं वाहिनी पीएसी (प्रथम), आईआरबी द्वितीय (द्वितीय), 40वीं वाहिनी पीएसी (तृतीय)
➡️ कुश्ती महिला वर्ग: 31वीं वाहिनी पीएसी (प्रथम), हरिद्वार (द्वितीय), ऊधमसिंह नगर (तृतीय)
➡️ ग्रीको रोमन स्टॉईल कुश्ती: 46वीं वाहिनी पीएसी (प्रथम), आईआरबी द्वितीय (द्वितीय), आईआरबी प्रथम (तृतीय)
➡️ बॉक्सिंग पुरुष वर्ग: ऊधमसिंह नगर (प्रथम), 40वीं वाहिनी (द्वितीय), एसडीआरएफ (तृतीय)
➡️ बॉक्सिंग महिला वर्ग: ऊधमसिंह नगर (प्रथम), नैनीताल (द्वितीय), चम्पावत (तृतीय)
➡️ बॉडी बिल्डिंग पुरुष वर्ग: 40वीं वाहिनी पीएसी (प्रथम), आईआरबी द्वितीय (द्वितीय), एसडीआरएफ (तृतीय)
➡️ आर्म रेसलिंग पुरुष वर्ग: आईआरबी द्वितीय (प्रथम), 40वीं वाहिनी पीएसी (द्वितीय), 31वीं वाहिनी पीएसी (तृतीय)
➡️ आर्म रेसलिंग महिला वर्ग: 31वीं वाहिनी पीएसी (प्रथम), ऊधमसिंह नगर (द्वितीय), हरिद्वार (तृतीय)
*आईजी कुमायूँ महोदया ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया और सफल आयोजन के लिए जनपद पुलिस टीम को बधाई दी।*



