17 अगस्त को जिले से सभी स्कूल बंद के आदेश:स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुई घोषणा; सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा आदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान की गई घोषणाओं के अनुपालन में सोनीपत जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 17 अगस्त 2026 को अवकाश रहेगा। सोनीपत डीसी नेहा सिंह के आदेशों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय सोमवार को बंद रहेंगे। स्कूलों में अवकाश को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रमुखों को आदेशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में की गई थी अवकाश की घोषणा जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि मुख्यमंत्री हरियाणा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हांसी में 17 अगस्त को अवकाश की घोषणा की थी। इसके अलावा सोनीपत जिले में जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान मुख्य अतिथियों की ओर से भी इसी संबंध में घोषणाएं की गई थीं। सभी सरकारी और निजी स्कूल रहेंगे बंद स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान की गई घोषणाओं और जिला उपायुक्त के निर्देशों के आधार पर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 17 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। इसके चलते सोमवार को विद्यार्थियों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल मुखियाओं को कड़ाई से पालना के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के मुखियाओं को जारी आदेशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी स्कूल निर्धारित आदेश के अनुसार 17 अगस्त को बंद रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई आदेश की प्रति जिला शिक्षा विभाग की ओर से आदेश की प्रति उपायुक्त सोनीपत, अतिरिक्त उपायुक्त सोनीपत और जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी भेजी गई है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Aug 16, 2026 - 21:25
 0