होली पर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा, जानिए क्या है 4 महानगरों में दाम
LPG Price Hike March 2026 : मार्च के पहले दिन तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 28 रुपए बढ़ा दिया है। होली पर हुई इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में अब 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1768.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसका रेट ...
LPG Price Hike March 2026 : मार्च के पहले दिन तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 28 रुपए बढ़ा दिया है। होली पर हुई इस बढ़ोतरी के साथ ही दिल्ली में अब 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1768.50 रुपए में मिलेगा। पहले इसका रेट 1740.50 रुपए था। घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर है। ALSO READ: US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर
कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1875.50 रुपए हो गई। पहले यहां यह 1844.50 रुपए में मिल रहा था। इसी तरह मुंबई में व्यावसायिक गैस सिलेंडर 1720.50 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। पहले यह 1692 रुपए था। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 1899.50 रुपए से बढकर 1929 रुपए हो चुकी है।
नहीं बढ़ी घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत
राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर राजधानी दिल्ली में 853.00 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत 879.00 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए है।
एटीएफ की कीमतें बढ़ीं
एक मार्च 2026 से हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ (ATF) की भी कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली में एक किलो लीटर एटीएफ की कीमत अब 816.91 डॉलर हो गई है। 1,000 लीटर ATF की कीमत जो पहले 91,393.39 रुपए थी। अब उसके के लिए 96,638.14 रुपए चुकाने होंगे।
क्या होगा युद्ध का असर
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में आग लग गई। सोमवार सुबह क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल पर था। ऐसे में जल्द ही कमर्शिअल के साथ ही घरेलू रसोई गैस के दाम भी बढ़ाए जा सकते हैं। बहरहाल आने वाले कुछ हफ्ते तेल बाजार के लिए बेहद संवेदनशील रहेंगे। इससे देश में महंगाई बढ़ने की भी आशंका है।
edited by : Nrapendra Gupta



