हाथरस में श्री अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न:अनिल अग्रवाल बने अध्यक्ष, जीत के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस

हाथरस में श्री अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हो गए। रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज में हुए चुनाव में अनिल अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतदान सुबह शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। इस दौरान मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। शाम 7 बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद रात 8 बजे सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर अनिल अग्रवाल विजयी रहे, जबकि राकेश बंसल दूसरे और दीनदयाल गोयल तीसरे स्थान पर रहे। इन पदों पर भी घोषित हुए विजेता वरिष्ठ उपाध्यक्ष- राजेश अग्रवाल ने जीत हासिल की। राजेश कुमार तायल दूसरे, अनूप अग्रवाल तीसरे और गौरव अग्रवाल चौथे स्थान पर रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष- मनीष मित्तल विजयी रहे। लोकेश अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। महामंत्री- मनोज कुमार अग्रवाल ने जीत दर्ज की। प्रदीप बंसल दूसरे और मनोज बूटिया तीसरे स्थान पर रहे। मंत्री- गौरव अग्रवाल विजयी घोषित हुए। गौरव तायल दूसरे और सुधीर मित्तल तीसरे स्थान पर रहे। कोषाध्यक्ष- संजय कुमार टालीवाल ने जीत हासिल की, जबकि श्यामलाल अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। जीत के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ निकला जुलूस चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। विजेताओं का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद शहर में विजय जुलूस भी निकाला गया। चुनाव को लेकर प्रत्याशी कई दिनों से मतदाताओं के बीच संपर्क कर रहे थे और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे थे। चुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। परिणाम घोषित होने के बाद अग्रवाल समाज के लोगों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।

Aug 16, 2026 - 21:26
 0