स्वास्थ्य मंत्री ने गांवों विकास के लिए दिए 22 लाख:महेंद्रगढ़ में उप स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास, श्री कृष्णा धर्मशाला का उद्घाटन
महेंद्रगढ़ जिले में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने गांव बवानिया और डुलाना के लिए 22 लाख रुपए की विकास ग्रांट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार राज्य और महेंद्रगढ़ जिले दोनों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने भविष्य में और अधिक सुविधाओं का आश्वासन दिया। गांवों के विकास के लिए 11-11 लाख रुपए की घोषणा स्वास्थ्य मंत्री ने बवानिया और डुलाना में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दोनों गांवों के विकास के लिए 11-11 लाख रुपए की घोषणा की। बवानिया में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास और श्री कृष्णा धर्मशाला का उद्घाटन किया गया।
बस क्यू शेल्टर का भी उद्घाटन किया डुलाना गांव में एसएफसी स्कीम के तहत निर्मित बस क्यू शेल्टर का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव और महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव भी उपस्थित थे। विधायक कंवर सिंह यादव ने डी-प्लान के तहत श्री कृष्णा धर्मशाला के लिए 5 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की। शहीद को दी श्रद्धांजलि वहीं अपने संबोधन में आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भारतीय सेना के शहीद लांस नायक अशोक कुमार के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। किसानों को मुआवजे का दिया आश्वासन बाद में एक प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया कि ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान की गिरदावरी (सर्वेक्षण) करवाई जाएगी।इस अवसर पर बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम, बीजेपी के जिला महामंत्री योगेश शास्त्री उपस्थित रहे। कई लोग रहे मौजूद वहीं इसके साथ ही चेयरमैन जयप्रकाश यादव, मार्केट कमेटी के चेयरमैन भागीरथ, डुलाना की सरपंच मुकेश देवी, बवानिया की सरपंच पूजा देवी तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।