पानीपत में बहू पर धोखाधड़ी से शादी का आरोप:सास बोली- कई जगह कर चुकी विवाह, अब दहेज केस में फंसाया, 20 लाख मांगे

पानीपत में इसराना थाना क्षेत्र के गांव बुआना लाखु में एक महिला ने अपनी बहू पर धोखाधड़ी से शादी करने और बाद में दहेज के झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी बहू पहले भी कई जगह शादियां कर चुकी है और उसने उनसे 20 लाख रुपए या सोनीपत में एक प्लाट की मांग की थी। शिकायतकर्ता विमला (63) ने बताया कि उनके बेटे चश्मपाल उर्फ विक्की की शादी सोनीपत के गांव अहमदपुर निवासी कृष्णा से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि कृष्णा ने उनसे अपनी पिछली शादियों के बारे में झूठ बोला था, जिनका कहीं तलाक भी नहीं हुआ था। 20 लाख रुपए या सोनीपत में प्लाट की मांग विमला के अनुसार, जब उन्होंने इस बारे में कृष्णा से बात की, तो उसने 20 लाख रुपए या सोनीपत में एक प्लाट देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मांग पूरी न होने पर कृष्णा ने सोनीपत कोर्ट में उनके खिलाफ दहेज का मामला दर्ज करा दिया। साथियों ने की मारपीट शिकायत में यह भी बताया गया है कि कृष्णा ने अपने साथ दिलबाग और बलजीत निवासी गांव कमाशपुर, सोनीपत को मिला रखा है। हाल ही में, ये तीनों शिकायतकर्ता के घर में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। धमकी देकर हुए फरार जब विमला ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे वह नीचे गिर गईं। कृष्णा ने उनके बाल पकड़े और मारपीट की। साथ ही उनकी उंगली तोड़ने का भी प्रयास किया। उनके चिल्लाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए और धमकी दी कि वे उन्हें बुरी तरह फंसा देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Apr 1, 2026 - 22:09
 0