स्वाद बदला विवाद में, और विवाद पहुंचा थाने: चाऊमीन के लिए गोली चलाने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे।*

स्वाद बदला विवाद में, और विवाद पहुंचा थाने: चाऊमीन के लिए गोली चलाने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे।*

May 14, 2026 - 21:35
 0
स्वाद बदला विवाद में, और विवाद पहुंचा थाने: चाऊमीन के लिए गोली चलाने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे।*

*स्वाद बदला विवाद में, और विवाद पहुंचा थाने: चाऊमीन के लिए गोली चलाने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे।*

*एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में अराजक तत्वों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी*

*चाउमीन के मामूली विवाद में फायरिगं करने वाले तीनों अभियुक्त गिरफ्तार*

*आरोपियों से कब्जे से एक तमंचा व 02 नाजायज चाकू बरामद।*

*आरोपियों पर पूर्व में भी हो चुके हैं मुकदमे पंजीकृत।*

➡️ दिनाँक 08.05.2026 को चौकी रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर पर देर शाम सूचना मिली की रम्पुरा में वार्ड नं0 22 में फायरिगं की घटना हुई है। प्राप्त सूचना पर तत्काल मौके पर जाकर मालूमात किया तो पता चला कि रम्पुरा में वार्ड नं0 22 में चाउमीन के ठेले वाले सोमवीर के ऊपर तीन लडको संजय कोली, कमल कोली व अमन पांडे ने हमला किया और फायरिगं कर दी है तथा दुकान पर पत्थर फेंके है। घटना के बाद सभी आरोपी दहशत फैलाकर फरार हो गए। भरे बाजार में इस प्रकार फायरिगं की घटना होने पर आम जनमानस में भय का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस द्वारा मामले में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया जिसमें श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा SP Crime, SP City एवं CO City के निकट पर्यवेक्षण कोतवाली रुद्रपुर से कई टीमो का गठन कर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। उच्चाधिकारीगण के आदेश निर्देशों के क्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमो द्वारा कई संदिग्धो को हिरासत में आरोपियो के सम्बंध में पूछताछ की तथा CCTV फुटेज एवं अपने मुखबिरो के माध्यम से घटना के अनावरण के प्रयास किये। तीनो आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे तथा पुलिस भी लगातार दबिश दे रही थी। कल दिनाँक 12.05.2026 को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि फायरिंग के दो आरोपियो संजय कोली व कमल कोली FSL रोड रुद्रपुर के पास झाडियों में छिपे है जो कहीं बाहर भागने की फिराक में है। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनो आरोपियो घेराबंदी कर पकड लिया। दोनो आरोपियो के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद हुए जिसमें संजय कोली से एक तमंचा व खोखा कारतूस तथा कमल कोली से नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस तीसरे आरोपी अमन पांडे की तलाश कर रही थी कि आज दिनाँक 13.05.2026 को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि अमन पांडे ब्लॉक रोड पर खडा है और रामपुर को भागने वाला है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर तीसरे आरोपी अभि० अमन पांडे को भी पकड लिया। इसके कब्जे से भी अवैध शस्त्र एक चाकू नाजायज बरामद हुआ। पकडे गये तीन अभि०गण मे से दो अभि०गण संजय कोली व अमन पांडे पर पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत होना पाया गया है। इनके विरुद्ध अन्य निरोधात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।

*नाम/पता गिरफ्तार अभि० गणः-*

1. संजय कोली पुत्र लालता प्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं0 22 रम्पुरा थाना रुद्रपुर ऊ०सि०नगर

2. कमल कोली पुत्र स्व० ओमप्रकाश उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं0 22 रम्पुरा थाना रुद्रपुर ऊ०सि०नगर

3. अमन पांडे पुत्र पप्पू पांडे हाल निवासी रामचंद्र के मकान में किरायेदार शारदा कॉलोनी वार्ड नं0 8 थाना रुद्रपुर उधम सिंह नगर मूल निवासी ग्राम करीमपुर सरकी निकट प्राईमरी स्कूल थाना भोट जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष

*बरामदगी*

➡️ अभि० संजय कोली उपरोक्त से घटना में प्रयुक्त अवैध शस्त्र 01 तमंचा 315 बोर व फायर किए हुए 02 खोखा कारतूस 315 बोर अभि० कमल कोली उपरोक्त से दहशत फैलाने हेतु रखा अवैध शस्त्र एक चाकू नाजायज अभि० अमन पांडे उपरोक्त से दहशत फैलाने हेतु रखा अवैध शस्त्र एक चाकू नाजायज

*पुलिस टीमः-*

➡️ INS. श्री प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर UDN

➡️ SI श्री अनिल जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर UDN

➡️ SI पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर UDN

➡️ SI धीरज टम्टा, कोतवाली रुद्रपुर UDN

➡️ चौकी रम्पुरा से - हे0का0 राजकुमार, का0 विजय दरमाल, का0 मोहन खाती, का0 रघुनाथ, का० जगदीश पाठक, का0 पूरन, का0 गणेश धानिक, का0 ज्ञानेन्द्र।