स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आवास पर किया ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ लिया देशसेवा का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आवास पर किया ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ लिया देशसेवा का संकल्प

Aug 16, 2026 - 21:20
 0
स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आवास पर किया ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ लिया देशसेवा का संकल्प

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आवास पर किया ध्वजारोहण, कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ लिया देशसेवा का संकल्प

किच्छा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के किच्छा स्थित आवास पर राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान एवं ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज हम जिस स्वतंत्र और मजबूत भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे लाखों वीरों का त्याग, संघर्ष और बलिदान है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। देश आत्मनिर्भरता, विकास, तकनीक, सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाएं। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। हमें जाति, क्षेत्र और भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे तथा समाज में राष्ट्रप्रेम, भाईचारे और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प ले। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, मनमोहन सक्सेना, संदीप अरोड़ा, मुकेश कोली, जितेंद्र गौतम, मयंक तिवारी, कविता मान, शशि शुक्ला, पिंकी डिमरी, दया दसीला, मधु गुप्ता, करुणा तिवारी, संध्या जहां, सैयद इफ्तार मियां, विशाल गुप्ता, केतन कालरा, संदीप, राकेश गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, पूरन भट, देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रकाश पंत, हरीश गंगवार, चंदन जायसवाल, विपिन जोशी, इमरान अहमद, प्रवीण सेन, धनीराम, मूलचंद राठौर, कुलदीप बग्गा, भोपाल सिंह रावत, शुभाशीष, राजकुमार, मुकेश, मिथुन मंडल, चेतन गंगवार, जीशान मलिक, गुड्डू मलिक, हारून मलिक, इमरान अहमद, इमरान कुरेशी, सुजाता यार खान समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे!