सोनीपत हलवाई मर्डर केस में महिला समेत 3 अरेस्ट:चेक बाउंस को लेकर हुआ विवाद; कोठड़े में ईंट से मारा, रिमांड पर लिए

सोनीपत पुलिस ने बुजुर्ग जयपाल की हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित उर्फ मीठा निवासी गांव नया बांस, गन्नौर और उस्मान निवासी जिला धौलपुर, राजस्थान, हाल गन्नौर के रूप में हुई है। इनके साथ एक महिला को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 26 अक्टूबर को अनिश नामक व्यक्ति ने थाना मुरथल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके चाचा जयपाल की हत्या कर दी गई है। चाचा गन्नौर में हलवाई का काम करता था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि जयपाल ने एक महिला को पैसे उधार दिए थे, जिसके बदले महिला ने उन्हें चेक दिया था। चेक बाउंस होने पर जयपाल ने महिला के खिलाफ अदालत में केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से महिला उन्हें धमकी दे रही थी। आरोपियों ने ट्यूबवेल के कोठड़े में की थी हत्या पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जयपाल की हत्या उनके गांव के आशीष नामक व्यक्ति के खेत में स्थित ट्यूबवेल के कोठड़े में की थी। आरोपियों ने जयपाल के गले में परने का फंदा डालकर उन्हें चारपाई से बांध दिया था और ईंट-पत्थरों से चोट मारकर उनकी हत्या कर दी थी। आरोपी जयपाल का मोबाइल फोन और सोने की अंगूठी भी ले गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा थाना मुरथल की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि उनसे पूछताछ कर हत्या के motive और अन्य साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

Oct 27, 2025 - 18:58
 0