सोनीपत में कांग्रेस नेता व ड्राइवर एक्सीडेंट का आरोपी गिरफ्तार:दोनों की मौत मामले में फरार हो गया था; कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
सोनीपत में केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेसवे पर जाखोली टोल प्लाजा के पास वीरवार को शाम को हुए सड़क हादसे में कांग्रेस नेता खुशबाज जिटाना और उनके ड्राइवर परमिंदर की मौत हो गई थी। वहीं मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में यह भी सामने आया है कि आरोपी चालक के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे इस घटना को और गंभीर माना जा रहा है। हादसे के बाद फरार हुआ था आरोपी
पुलिस के अनुसार, सड़क हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। इस कारण शुरुआती जांच में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन बाद में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान तासीम के रूप में हुई है, जो नूंह का रहने वाला है। जांच में सामने आया है कि आरोपी तासीम के खिलाफ पहले से ही भोंडसी और नूंह में कई मामले दर्ज हैं। इससे उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि भी उजागर हुई है। दिल्ली से लौट रहे थे, केएमपी पर शाम को हुआ हादसा : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोनीपत के जाखौली टोल प्लाजा के पास गुरुवार शाम करीब 6:15 बजे हुआ। उस वक्त कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना और उनके ड्राइवर परमिंदर अपनी डिफेंडर गाड़ी से दिल्ली से लौट रहे थे। जाखौली टोल के पास उनकी गाड़ी में पंक्चर हो गया था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पंक्चर लगवाने वाले मिस्त्री को बुलाया था। पंक्चर लगवाते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, नेता-ड्राइवर की मौत: गाड़ी में नेता खुशबाज जिटाना और उसका गनमैन गाड़ी से नीचे खड़े हुए थे, जबकि ड्राइवर परमिन्द्र मिस्त्री के साथ मिलकर गाड़ी की स्टेपनी चेंज करवा रहा था।इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसमें कांग्रेस नेता और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। पंचर लगवाने वाले मिस्त्री को भी चोट आई है। पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, खुशबाज जिटाना ने साल 2022 में तलवंडी साबो विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। 35260 वोट के साथ वे दूसरे नंबर पर रहे थे। आम आदमी पार्टी की प्रोफेसर बलजिंदर कौर ने चुनाव में जीत दर्ज की थी। पुलिस प्रवक्ता का बयान पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि 2 अप्रैल को कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक ने डिफेंडर गाड़ी को टक्कर मार दी और जिसकी वजह से खुशबाज और परमिंदर की मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।