सोनभद्र में मौसम का अलर्ट:29-30 मई को तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना, DM ने लोगों से घरों में रहने की अपील

सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिले में खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया कि 29 मई की सुबह 8 बजे से 30 मई की सुबह 8 बजे तक जिले में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और कमजोर भवनों से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, सुरक्षित स्थानों पर रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा गया है। किसानों से अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधने और खुले स्थानों से दूर रखने की अपील की गई है। सभी विभागों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदार माने जाएंगे। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष और अन्य कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने तथा हर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट इसके अतिरिक्त, सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम पारे में करीब 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। न्यूनतम पारा भी लुढ़का है।बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 26.4 और अधिकतम पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके मुकाबले बुधवार को न्यूनतम पारा 27.1 और अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को न्यूनतम पारा 27.6 और अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।

May 29, 2026 - 11:09
 0