सीतामढ़ी में मुख्यमंत्री जनसंवाद की तैयारी शुरू:बेलसंड के चंदौली उच्च विद्यालय में होगा कार्यक्रम, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

सीतामढ़ी के बेलसंड अनुमंडल स्थित चंदौली उच्च विद्यालय परिसर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी रिची पांडेय और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के नेतृत्व में वरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, आमजनों की सुविधा और योजनाओं के स्टॉल लगाने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से आम जनता को योजनाओं की जानकारी मिलेगी और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं इन स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास डीएम ने यह भी जानकारी दी कि इसी कार्यक्रम में सीतामढ़ी जिले की कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। इससे जिले के समग्र विकास को गति मिलेगी और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री जनसंवाद के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश देंगे। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यातायात नियंत्रण, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी।

Jan 16, 2026 - 11:38
 0