समालखा में कांग्रेस को मजबूत करने पर मंथन:राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय छौक्कर ने की बैठक; बोले- हर मोर्चे पर भाजपा विफल

पानीपत जिले के समालखा में बुधवार को कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जीटी रोड स्थित एक निजी होटल में हुई बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय छौक्कर ने की। बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के तरीकों पर गहन मंथन किया गया। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल बैठक में मौजूद नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि वे पार्टी को सशक्त बनाएं और आम जनता की आवाज को बुलंद करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय छौक्कर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और राज्य में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही उनके अनुसार भाजपा के शासन में आम जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। बैठक में कई प्रमुख कांग्रेस नेता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व मंत्री बिल्लू कादियान, अजय शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. सुनील पंवार, सुरेश मलिक, गगन सेठी, चरणजीत रोड़ी, कुलदीप सोनी, सुरेंद्र दहिया, जितेंद्र कुंडू और मोहकम एडवोकेट शामिल थे।

Jan 14, 2026 - 21:34
 0