शेखपुरा की युवती हैदराबाद से मिली, प्रेमी अरेस्ट:1 महीने पहले पिता ने दर्ज कराई थी अपहरण की FIR
शेखपुरा के हथियावा थाना क्षेत्र से एक माह पहले प्रेमी के साथ फरार हुई 18 वर्षीय युवती को पुलिस ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार को हैदराबाद से शेखपुरा लाया गया। बरामद युवती को शनिवार शाम पुलिस निगरानी में कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसका बयान दर्ज किया गया। इस छापामारी का नेतृत्व थाने के पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार के नेतृत्व में गई टीम ने किया। पुलिस सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान नगर थाना अंतर्गत पथला फाड़ गांव निवासी गंगल यादव के पुत्र पारस कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक का ननिहाल बरामद युवती के गांव में है। ननिहाल आने-जाने के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गया था। एक माह पहले दोनों ने शादी करने के उद्देश्य से घर छोड़ दिया और हैदराबाद में छिपकर रह रहे थे। युवती के पिता ने हथियावा थाना में गिरफ्तार युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने फरार प्रेमी-प्रेमिका के मोबाइल के टावर लोकेशन के आधार पर शेखपुरा से हैदराबाद पहुंचकर दोनों को पकड़ा।
Jun 27, 2026 - 21:03
0

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.