शाहजहांपुर में पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:बाप-बेटे की मौत, होली की खरीदारी करने जा रहे थे मार्केट

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों होली की खरीदारी करने बाजार जा रहे थे। जानकारी के अनुसार अल्हागंज थाना क्षेत्र के देहना गांव निवासी 32 वर्षीय रविराज अपने 11 वर्षीय बेटे पीयूष के साथ जलालाबाद बाजार जा रहे थे। गांव के बाहर जलालाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर उन्होंने एक ई-रिक्शा लिया। जैसे ही वे ई-रिक्शा पर बैठे और चालक ने वाहन आगे बढ़ाया, पीछे से आ रहे सीएनजी सिलेंडरों से लदे डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही हुई मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि रविराज और उनका बेटा ई-रिक्शा से बाहर जा गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में समापुर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सरवजीत और उनके पिता मुन्ना लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रविराज खेती-बाड़ी कर अपने परिवार- पत्नी रोशनी देवी, बेटे पीयूष और एक छोटे बेटे का भरण-पोषण करते थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Mar 2, 2026 - 15:59
 0