'शादी नहीं, पहले पढ़ाई-करियर बनाना चाहती हूं':मुजफ्फरपुर में छात्रा पहुंची थाने, माता-पिता पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

मुजफ्फरपुर में स्नातक की पढ़ाई कर रही एक छात्रा (20) ने अपने ही माता-पिता के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि उसके माता-पिता उसकी इच्छा के खिलाफ जबरन शादी कराने का दबाव बना रहे हैं, जबकि वह फिलहाल अपनी पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहती है। परिवार से बात नहीं बनने पर उसने पुलिस से हस्तक्षेप की गुहार लगाई। जानकारी के अनुसार, मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली कुमारी वैष्णवी शहर के एक महिला कॉलेज में स्नातक की छात्रा हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका सपना उच्च शिक्षा हासिल कर बड़े शहर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना है, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सकें। लेकिन परिवार उनकी पढ़ाई आगे जारी रखने के बजाय जल्द शादी कराने की तैयारी कर रहा है। ‘पढ़ाई का खर्च नहीं उठाएंगे, शादी कर लो’ छात्रा का कहना है कि उनके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार अब आगे की पढ़ाई के लिए बाहर भेजने और उसका खर्च उठाने को तैयार नहीं है। इसके बजाय लगातार शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है। छात्रा ने पुलिस से कहा कि वह अभी शादी नहीं करना चाहती और पहले अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है। पुलिस ने माता-पिता को बुलाकर कराई काउंसलिंग शिकायत मिलने के बाद मिठनपुरा थाना पुलिस ने छात्रा के माता-पिता को थाने बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद परिवार को समझाया कि आपसी संवाद और सहमति से समस्या का समाधान निकालें। छात्रा की शिक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें। काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक घर भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है और परिवार को आपसी सहमति से समाधान निकालने की सलाह दी है।

Jun 27, 2026 - 21:03
 0