विधायक के बेटे से 7.5 करोड़ की मांगी थी लेवी:नक्सली चिट्ठी के खिलाफ चतरा शिकायत करने गए थे जैकी यादव, आईजी बोले- पड़ताल जारी

झारखंड के चतरा में मंगलवार को एसपी अनिमेष नैथानी के आवास के बाहर हुई गोलीबारी और मौत के मामले में नया एंगल सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के छोटे बेटे राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव को नक्सलियों की ओर से लेवी की चिट्ठी भेजी गई थी। इसी मामले में रॉकी के बड़े भाई विनीत यादव उर्फ जैकी यादव अपने दो प्राइवेट गार्ड और एक सरकारी सुरक्षाकर्मी के साथ चतरा एसपी से मुलाकात करने गए थे। जब जैकी यादव एसपी आवास में थे, इसी दौरान बाहर खैनी की मांग को लेकर उनके दोनों प्राइवेट गार्ड के बीच बहस हो गई। इसी दौरान कार में मौजूद यूपी के अलीगढ़ निवासी गार्ड बलवीर सिंह ने राइफल से गोली मारकर बक्सर निवासी अपने साथी गार्ड अतुल सिंह की हत्या कर दी। बलवीर की जेब से मानसिक इलाज का पुर्जा मिला है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बुधवार को बताया कि लेवी मांगने और गार्ड के मर्डर केस की अलग-अलग स्तर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी फैक्ट सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले जानिए, रॉकी यादव को भेजी गई चिट्ठी में क्या लिखा है? भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) मध्य जोनल कमेटी के लेटरपैड पर लेवी मांगने की चिट्ठी 19 जुलाई को लिखी गई है। चिट्ठी में रॉकी यादव को संबोधित करते हुए लाल सलाम लिखा गया है। आगे लिखा गया है कि आप चतरा में बायपास रोड का निर्माण करा रहे हैं। लेकिन, आपने अभी तक हमारी पार्टी से मुलाकात करके लेवी संबंधी बात फाइनल कर लेने का कोई प्रयास नहीं किया है। आपके पास फोन भी किया गया था लेकिन आप फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं जबकि, आप भलीभांति जानते हैं कि हमारी पार्टी के कार्य क्षेत्र में होने वाले किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य से पार्टी भी अपनी वित्तीय कोष को मजबूत करने के लिए किसी भी निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत टेंडर राशि की पांच प्रतिशत की दर से लेवी लेती है। आगे लिखा गया है कि आप अविलम्ब हमारी पार्टी की सशस्त्र दस्ता से भेंट करके लेवी संबंधी बात फाइनल कर लें और लेवी का भुगतान भी करें। जब तक आप बात नहीं कर लेते हैं तब तक रोड़ का निर्माण कार्य बंद रखें। ऐसा नहीं करने पर आप पर कठोर से कठोर सैनिक कार्रवाई करने के लिए हमारी पार्टी बाध्य होगी। ऐसी कार्रवाई में जो भी आपकी जान-माल की क्षति होगी उसकी जिम्मेदारी हमारी पार्टी की नहीं बल्कि स्वयं आपकी होगी। अब घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए आईजी विकास वैभव बोले- रॉकी को वॉट्सएप पर धमकी वाला मैसेज भी भेजा था आईजी ने बताया कि रॉकी यादव ने 19 जुलाई को जिले के रामपुर थाना में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया है कि उनसे नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगी गई। पहले फोन कर रंगदारी की मांग की गई। इसके बाद व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया। मैसेज में खुद को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ा बताते हुए झारखंड के चतरा जिले में चल रहे निर्माण कार्य के बदले लेवी देने की बात कही गई। कितनी लेवी के सवाल के जवाब में कहा कि यह स्पष्ट किया जा रहा है। पुलिस ने इस शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। तकनीकी और अन्य सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। धमकी देने वाले नंबर, मैसेज और उससे जुड़े अन्य जरूरी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी के पीछे वास्तव में नक्सली संगठन का हाथ है या किसी और ने उनके नाम का इस्तेमाल किया है। चतरा में मनोरमा देवी की कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही सड़क बताया जा रहा है कि यह मामला चतरा में करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से बन रही बाईपास सड़क परियोजना से जुड़ा है। करीब कुल लागत का 20 प्रतिशत लेव मांगी गई है। इस सड़क का निर्माण रमिया कंस्ट्रक्शन करा रही है। यह कंपनी विधायक मनोरमा देवी की बताई जाती है। वर्तमान में कंपनी का संचालन उनके दोनों बेटे राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव और विनीत यादव उर्फ जैकी यादव देख रहे हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को चतरा एसपी कार्यालय के बाहर हुई गोलीबारी भी जांच के केंद्र में है। इस घटना में विनीत यादव के एक निजी बॉडीगार्ड की दूसरे निजी बॉडीगार्ड की गोली से मौत हो गई थी। घटना के समय विधायक के सरकारी अंगरक्षक की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे हैं। आईजी विकास वैभव ने कहा कि सरकारी सुरक्षाकर्मी की तैनाती और उसकी मौजूदगी का सत्यापन कराया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि वह अपनी अधिकृत ड्यूटी पर था या किसी अन्य स्थान पर मौजूद था। यदि जांच में यह सामने आता है कि सुरक्षाकर्मी तय तैनाती वाली जगह छोड़ कर कहीं और था तो उसके खिलाफ भी विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चतरा पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जाएगी। पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके। 'खैनी' मांगने और आपसी रंजिश को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई जानकारी के अनुसार, चतरा बाइपास निर्माण कार्य से जुड़ी रमिया कंस्ट्रक्शन के मालिक विनीत यादव SP आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके निजी सुरक्षाकर्मी और जिला बल के जवान के बीच खैनी मांगने और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच पहले हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान जिला बल के जवान ने अपनी राइफल से निजी सुरक्षाकर्मी पर गोली चला दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कुल दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली विनीत यादव की फोर्ड एंडेवर की छत से टकराकर निकल गई। जबकि दूसरी गोली सीधे दूसरे गार्ड की आंख में जा लगी। गोली लगने से गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी गार्ड ने भागने की कोशिश की, लेकिन SP आवास की सुरक्षा में तैनात सरकारी जवानों ने दौड़कर उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। आरोपी पर 3 केस दर्ज, जेल जा चुका है डीएसपी ने बताया कि आरोपी बलबीर सिंह सीआईएसएफ का सेवानिवृत्त जवान है। सेवानिवृत्ति के बाद वह जैकी यादव के साथ निजी

Jul 22, 2026 - 20:11
 0
विधायक के बेटे से 7.5 करोड़ की मांगी थी लेवी:नक्सली चिट्ठी के खिलाफ चतरा शिकायत करने गए थे जैकी यादव, आईजी बोले- पड़ताल जारी
झारखंड के चतरा में मंगलवार को एसपी अनिमेष नैथानी के आवास के बाहर हुई गोलीबारी और मौत के मामले में नया एंगल सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के छोटे बेटे राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव को नक्सलियों की ओर से लेवी की चिट्ठी भेजी गई थी। इसी मामले में रॉकी के बड़े भाई विनीत यादव उर्फ जैकी यादव अपने दो प्राइवेट गार्ड और एक सरकारी सुरक्षाकर्मी के साथ चतरा एसपी से मुलाकात करने गए थे। जब जैकी यादव एसपी आवास में थे, इसी दौरान बाहर खैनी की मांग को लेकर उनके दोनों प्राइवेट गार्ड के बीच बहस हो गई। इसी दौरान कार में मौजूद यूपी के अलीगढ़ निवासी गार्ड बलवीर सिंह ने राइफल से गोली मारकर बक्सर निवासी अपने साथी गार्ड अतुल सिंह की हत्या कर दी। बलवीर की जेब से मानसिक इलाज का पुर्जा मिला है। मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बुधवार को बताया कि लेवी मांगने और गार्ड के मर्डर केस की अलग-अलग स्तर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी फैक्ट सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले जानिए, रॉकी यादव को भेजी गई चिट्ठी में क्या लिखा है? भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) मध्य जोनल कमेटी के लेटरपैड पर लेवी मांगने की चिट्ठी 19 जुलाई को लिखी गई है। चिट्ठी में रॉकी यादव को संबोधित करते हुए लाल सलाम लिखा गया है। आगे लिखा गया है कि आप चतरा में बायपास रोड का निर्माण करा रहे हैं। लेकिन, आपने अभी तक हमारी पार्टी से मुलाकात करके लेवी संबंधी बात फाइनल कर लेने का कोई प्रयास नहीं किया है। आपके पास फोन भी किया गया था लेकिन आप फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं जबकि, आप भलीभांति जानते हैं कि हमारी पार्टी के कार्य क्षेत्र में होने वाले किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य से पार्टी भी अपनी वित्तीय कोष को मजबूत करने के लिए किसी भी निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत टेंडर राशि की पांच प्रतिशत की दर से लेवी लेती है। आगे लिखा गया है कि आप अविलम्ब हमारी पार्टी की सशस्त्र दस्ता से भेंट करके लेवी संबंधी बात फाइनल कर लें और लेवी का भुगतान भी करें। जब तक आप बात नहीं कर लेते हैं तब तक रोड़ का निर्माण कार्य बंद रखें। ऐसा नहीं करने पर आप पर कठोर से कठोर सैनिक कार्रवाई करने के लिए हमारी पार्टी बाध्य होगी। ऐसी कार्रवाई में जो भी आपकी जान-माल की क्षति होगी उसकी जिम्मेदारी हमारी पार्टी की नहीं बल्कि स्वयं आपकी होगी। अब घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए आईजी विकास वैभव बोले- रॉकी को वॉट्सएप पर धमकी वाला मैसेज भी भेजा था आईजी ने बताया कि रॉकी यादव ने 19 जुलाई को जिले के रामपुर थाना में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया है कि उनसे नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगी गई। पहले फोन कर रंगदारी की मांग की गई। इसके बाद व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया। मैसेज में खुद को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ा बताते हुए झारखंड के चतरा जिले में चल रहे निर्माण कार्य के बदले लेवी देने की बात कही गई। कितनी लेवी के सवाल के जवाब में कहा कि यह स्पष्ट किया जा रहा है। पुलिस ने इस शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। तकनीकी और अन्य सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी गई है। धमकी देने वाले नंबर, मैसेज और उससे जुड़े अन्य जरूरी साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी के पीछे वास्तव में नक्सली संगठन का हाथ है या किसी और ने उनके नाम का इस्तेमाल किया है। चतरा में मनोरमा देवी की कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही सड़क बताया जा रहा है कि यह मामला चतरा में करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से बन रही बाईपास सड़क परियोजना से जुड़ा है। करीब कुल लागत का 20 प्रतिशत लेव मांगी गई है। इस सड़क का निर्माण रमिया कंस्ट्रक्शन करा रही है। यह कंपनी विधायक मनोरमा देवी की बताई जाती है। वर्तमान में कंपनी का संचालन उनके दोनों बेटे राकेश रंजन उर्फ रॉकी यादव और विनीत यादव उर्फ जैकी यादव देख रहे हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को चतरा एसपी कार्यालय के बाहर हुई गोलीबारी भी जांच के केंद्र में है। इस घटना में विनीत यादव के एक निजी बॉडीगार्ड की दूसरे निजी बॉडीगार्ड की गोली से मौत हो गई थी। घटना के समय विधायक के सरकारी अंगरक्षक की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे हैं। आईजी विकास वैभव ने कहा कि सरकारी सुरक्षाकर्मी की तैनाती और उसकी मौजूदगी का सत्यापन कराया जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि वह अपनी अधिकृत ड्यूटी पर था या किसी अन्य स्थान पर मौजूद था। यदि जांच में यह सामने आता है कि सुरक्षाकर्मी तय तैनाती वाली जगह छोड़ कर कहीं और था तो उसके खिलाफ भी विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चतरा पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। वहां से रिपोर्ट मिलने के बाद पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जाएगी। पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके। 'खैनी' मांगने और आपसी रंजिश को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई जानकारी के अनुसार, चतरा बाइपास निर्माण कार्य से जुड़ी रमिया कंस्ट्रक्शन के मालिक विनीत यादव SP आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके निजी सुरक्षाकर्मी और जिला बल के जवान के बीच खैनी मांगने और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच पहले हाथापाई शुरू हो गई। इसी दौरान जिला बल के जवान ने अपनी राइफल से निजी सुरक्षाकर्मी पर गोली चला दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने कुल दो राउंड फायरिंग की। पहली गोली विनीत यादव की फोर्ड एंडेवर की छत से टकराकर निकल गई। जबकि दूसरी गोली सीधे दूसरे गार्ड की आंख में जा लगी। गोली लगने से गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के बाद आरोपी गार्ड ने भागने की कोशिश की, लेकिन SP आवास की सुरक्षा में तैनात सरकारी जवानों ने दौड़कर उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। आरोपी पर 3 केस दर्ज, जेल जा चुका है डीएसपी ने बताया कि आरोपी बलबीर सिंह सीआईएसएफ का सेवानिवृत्त जवान है। सेवानिवृत्ति के बाद वह जैकी यादव के साथ निजी बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहा था। उसके खिलाफ यूपी के तीन अलग-अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक मामले में वह साढ़े तीन वर्ष जेल की सजा काट चुका है, जबकि दो मामलों में जमानत पर बाहर है।